1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Raw Mango Murabba: घर में ऐसे बनाएं कच्चे आम का खट्टा मीठा मुरब्बा

Raw Mango Murabba: घर में ऐसे बनाएं कच्चे आम का खट्टा मीठा मुरब्बा

आम का सीजन है। घरों में आम का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है कोई आम का अचार बना रहा है तो कोई पना या चटपटी चटनी। आज हम आपको कच्चे आम का मुरब्बा बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आम का सीजन है। घरों में आम का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है कोई आम का अचार बना रहा है तो कोई पना या चटपटी चटनी। आज हम आपको कच्चे आम का मुरब्बा बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

इसका खट्टा मीठा टेस्ट आपको खूब भाएगा। कच्चे आम में विटामिन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसका खट्टा मीठा टेस्ट सभी को पसंद आता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

कच्चे आम का मुरब्बा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

कच्चा आम 3 से 4
मिशरी 1/2 कप
सौंफ 2 चम्मच
दालचीनी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
केसर एक चुटकी
पानी स्वादानुसार

कच्चे आम का मुरब्बा बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

3 ये 4 कच्चे आम लेकर उन्हें पानी में भिगोकर रख दें। 1 घण्टे तक पानी में भिगोने के बाद उसे साफ कपड़े से क्लीन करें।अब छिलका उतारकर उसे पतला और लंबा काट लें। उन टुकड़ों को अब बीच में से काटकर अलग कर लें।

इसे बनाने के लिए मिशरी और ब्राउन शुगर का प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले चाशनी तैयार कर लें।इसके लिए मिशरी के टुकड़ों को पीसकर एक बाउल में डालें और पैन को गैस पर धीमी आंच पर रख दें।

पैन में आवश्कतानुसार पानी हल्का बॉइल होने दें। इसमें उबाल आने पर सबसे पहले छोटी इलायची और सौंफ डालकर उबालें।उसके बाद चुटकी भर दालचीनी या टुकड़ा और केसर डालकर हिलाए। आप चाहें, तो स्वादानुसार फूल चक्र यानि स्टास एनिस भी डाल सकते हैं।

आम के टुकड़ों को काटकर पैन में डालें और 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। रेसिपी को बीच बीच में हिलाते रहें। मुरब्ब तैयार होने के बाद उसमें से इलाचयी, स्टार एनिस और दालचीनी का टुकड़ा निकाल लें।तैयार हो चुके कच्चे आम के मुरब्बे को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर एक कांच के बर्तन में डालकर स्टोर कर लें।

 

पढ़ें :- ईरान के नए सुप्रीम लीडर को अमेरिका-इजरायल ने खात्मे की दी धमकी, आग बबूला चीन बोला- किसी भी देश की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...