1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi 12C, Redmi Note धमाकेदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, कीमत उड़ा देगा होश

Redmi 12C, Redmi Note धमाकेदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, कीमत उड़ा देगा होश

भारत में चीनी स्मार्टफ़ोन मेकर Xiaomi ने एक नया बजट स्मार्टफ़ोन Redmi Note 12 एवं Redmi 12C लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 4G हैं। आपका बता दें कि कंपनी ने Redmi Note 12 5G वेरिएंट पहले लॉन्च किया था। अब इसका 4G वेरिएंट लॉन्च किया जा रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

भारत में चीनी स्मार्टफ़ोन मेकर Xiaomi ने एक नया बजट स्मार्टफ़ोन Redmi Note 12 एवं Redmi 12C लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 4G हैं। आपका बता दें कि कंपनी ने Redmi Note 12 5G वेरिएंट पहले लॉन्च किया था। अब इसका 4G वेरिएंट लॉन्च किया जा रहा है।

पढ़ें :- Big Screen Smart TV in Low Price : कम कीमत पर लॉन्च हुए बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी, चेक करें पूरी डिटेल्स

Redmi 12C के बेस मॉडल का भाव 8,999 रुपये है। इसमें 4GB रैम एवं 64GB की स्टोरेज दी गई है। जबकि दूसरे मॉडल में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। इसका दाम 10,999 रुपये है।

14,999 रु से होगी शुरुआत 

Redmi Note 12 4G का दाम 14,999 रुपये से आरम्भ होता है। बेस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है, जबकि 6GB+128GB वेरिएंट का भाव 16,999 रुपये है। Redmi 12C में 6।71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसमें 60Hz की स्टैंडर्ड रिफ़्रेश रेट सपोर्ट है। इस फ़ोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है।

ये मोबाइल Android 12 बेस्ड MIUI 13 पर चलता है। Redmi 12C में 5,000mAh की बैटरी दी गई है तथा इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। इस मोबाइल की बैटरी 5,000mAh की है एवं प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फ़ी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

पढ़ें :- WhatsApp ने भारत सरकार को दी धमकी, कहा-देश छोड़ देंगे, पर नहीं तोड़ेंगे एन्क्रिप्शन

Redmi Note 12 की बात करें तो इसमें 6।67 इंच की SuperAMOLED डिस्प्ले दी गई है। ये फ़ुल एचडी प्लस पैनल है। इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट दिया गया है। Redmi Note 12 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। एक कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है। सेल्फ़ी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 12 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है तथा इसके साथ 33W चार्जर दिया गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...