1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Rekha Birthday Special: जब रात को मंदिर के पुजारी को उठा कर रेखा ने की शादी, फिर पति से बोर होकर लिया था…

Rekha Birthday Special: जब रात को मंदिर के पुजारी को उठा कर रेखा ने की शादी, फिर पति से बोर होकर लिया था…

बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली रेखा आज अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। रेखा का जन्म 10 अक्तूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिंहोने महानायक अमिताभ बच्चन को भी अपना दिवाना बना दिया था।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rekha Birthday Special: बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली रेखा आज अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। रेखा का जन्म 10 अक्तूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिंहोने महानायक अमिताभ बच्चन को भी अपना दिवाना बना दिया था।

पढ़ें :- Ayodhya के बाद Amitabh Bachchan ने अलीबाग में खरीदी इतने करोड़ की जमीन

एक सफल अभिनेत्री होने के बावजूद रेखा की जिंदगी बहुत उतार चढ़ाव वाली रही। न जाने क्यों लेकिन रेखा के साथ वो कभी नहीं हुआ जो वो चाहती थी। उन्होंने जिस चीज की चाह रखी वह उनसे दूर होती चली गई। रेखा की निजी जिंदगी पूरी तरह से फिल्मी रही।

फिल्मों में किरदार निभाने वाली रेखा जिंदगी में भी बस किरदार ही निभाती रह गई। उनकी शादी बॉलीवुड का एक किस्सा बन गया है। सुनकर बहुत हैरानी होगी कि रेखा ने जिससे शादी करने का फैसला लिया उसे सिर्फ एक महीने पहले ही मिली थी। उन्होंने मुकेश अग्रवाल से शादी की जिन्होंने शादी के सात महीने बात ही आत्महत्या कर लिया था।


रेखा से मिलने के महीने भर बाद ही मुकेश रेखा के घर प्रपोज करने पहुंच गए। मुकेश का यह हौसला रेखा को बहुत पसंद आया और उन्होंने तुरंत शादी के लिए हां कर दिया। फिर क्या था दोनों तुरंत ही शादी करने के लिए मंदिर चले गए। जब रेखा और मुकेश मुक्तेश्वर देवालय पहुंच तो करीब रात के साढ़े दस बजे थे।

;

मंदिर के पुजारी संजय बोडस सो रहे थे लेकिन दोनों ने पंडित जी को उठाया और शादी की बाते बताई। बोडस रेखा को पहचान गए इसलिए उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी। फिर क्या था रात में ही मंदिर में दोनों को शादी के सूत्र में बांधने वाला मंत्र शुरु हो गया। इस तरह दोनों एक तो हो गए. रेखा की शादी हो गई. लेकिन इसके तीन महीने बाद ही रेखा अपने पति मुकेश से बोर हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)


रेखा को तो अपनी गलती का अहसास शादी के पहले हफ्ते में ही हो गया था जब दोनों हनीमून पर लंदन में थे। इसके पीछे कई कारण थे लेकिन दो सबसे बड़ी वजह थी। पहली, यह की मुकेश का 10 सालों से इलाज चल रहा था जिसे मुकेश ने छुपाया। दूसरा, यह की इलाज करने वाली साइकोथेरेपिस्ट आकाश बजाज के साथ मुकेश रिलेश्नशिप में थे जिसे शादी के बाद भी वो छोड़ना नहीं चाहते थे।

पढ़ें :- बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को सताया बड़ी अनहोनी का डर, कहा- 'दुनिया परमाणु हथियारों के ढेर पर ...'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)


रेखा की शादी के बाद जैसे जैसे रेखा को पति के राज पता चलता गया दोनों के रिश्तों की खाई और भी बढ़ गई। इसके बाद ही रेखा ने यह कहते हुए रिश्ता खत्म कर दिया कि “मैं उस तरह की महिला बिल्कुल नहीं हूं, जो झूठ के साए में जीवन जीए। ऐसी शादी का क्या मतलब, जिसका कोई भविष्य ही न हो।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...