Trimbakeshwar Temple Amrit Kund Shivling : नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में एक अद्भुत खोज हुई है। यहां पर मंदिर के ऐतिहासिक पानी के टैंक जिसे स्थानीय रूप से 'अमृत कुंड' कहा जाता है, उसकी सफाई के दौरान कुंड की तली में एक शिवलिंग मिला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का कहना है कि यह खास खोज दिखाती है कि कैसे संरक्षण के प्रयासों से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और पवित्र विरासत सामने आती है और संरक्षित होती है।
Trimbakeshwar Temple Amrit Kund Shivling : नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में एक अद्भुत खोज हुई है। यहां पर मंदिर के ऐतिहासिक पानी के टैंक जिसे स्थानीय रूप से ‘अमृत कुंड’ कहा जाता है, उसकी सफाई के दौरान कुंड की तली में एक शिवलिंग मिला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का कहना है कि यह खास खोज दिखाती है कि कैसे संरक्षण के प्रयासों से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और पवित्र विरासत सामने आती है और संरक्षित होती है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक्स पोस्ट में लिखा, “नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ASI द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों के दौरान, मंदिर के ऐतिहासिक जल कुंड (जिसे स्थानीय रूप से ‘अमृत कुंड’ कहा जाता है) से गाद हटाने की प्रक्रिया में पत्थर का एक शिवलिंग मिला। कुंड की तली से जमा हुई गाद और मलबा हटाते समय यह शिवलिंग मिला। यह उल्लेखनीय खोज इस बात को उजागर करती है कि संरक्षण के प्रयासों से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और पवित्र विरासत का पता लगाने और उसे संरक्षित करने का काम कैसे जारी है।” इसके ASI ने शिवलिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
During the ongoing conservation works by ASI at the Trimbakeshwar Temple, Nashik, a stone Shivalinga was discovered during the desilting of the temple’s historic water tank, locally known as Amrit Kund.
The Shivalinga was found at the bottom of the tank while removing… pic.twitter.com/34KcEk3AUb
— Archaeological Survey of India (@ASIGoI) July 1, 2026
पढ़ें :- शादी में नहीं की फिजूलखर्ची, 3500 ग्रामीणों का कराया बीमा, PM मोदी ने मन की बात में की परिवार की सराहना