आटो सेक्टर की जानी मानी कार निर्माता कंपनी फ्रांस की रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में आज यानी 17 मार्च को अपनी नई एसयूवी रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster 2026) को लॉन्च कर दिया है।
Renault Duster 2026 : आटो सेक्टर की जानी मानी कार निर्माता कंपनी फ्रांस की रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में आज यानी 17 मार्च को अपनी नई एसयूवी रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster 2026) को लॉन्च कर दिया है। नई रेनॉल्ट डस्टर 2026 पहले से ही मौजूद रेनॉल्ट डस्टर की थर्ड जेनरेशन है।
कीमत
सबसे पहले बात कर लेते हैं नई रेनॉल्ट डस्टर की कीमत के बारे में तो नई रेनॉल्ट डस्टर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। वहीं जिन ग्राहकों ने इस एसयूवी को पहले ही बुक किया है, उनके लिए शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये है।
डिलीवरी
नई रेनॉल्ट डस्टर के टॉप वेरिएंट की कीमत 18.49 लाख रुपये तक जाती है। नई रेनॉल्ट डस्टर की बुकिंग कंपनी द्वारा पहले ही जनवरी 2026 से शुरू की जा चुकी है। एसयूवी की डिलीवरी अगले महीने यानी अप्रैल में शुरू होगी।
फीचर्स
नई रेनॉल्ट डस्टर में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स दिए हैं। इसमें 10.1-इंच OpenR Link इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 60 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, 17 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स शामिल हैं।
नई एसयूवी को कंपनी ने Renault Group Modular Platform (RGMP) पर बनाया है। कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफार्म को खराब सड़कों और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।