1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Republic Day 2024 : पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Republic Day 2024 : पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Republic Day 2024 : पूरा भारतवर्ष आज शुक्रवार 26 जनवरी 2024 को 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। इस अवसर पर पीएम मोदी नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं को समस्त देशवाशियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर जवान ज्योति श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर उनके साथ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Republic Day 2024 : पूरा भारतवर्ष आज शुक्रवार 26 जनवरी 2024 को 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत तमाम नेताओं को समस्त देशवाशियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर जवान ज्योति श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर उनके साथ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- Israel-Iran-US War : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, चांदी 32000 महंगी होकर 3 लाख पार, सोना 8100 रुपए उछला

इससे पहले पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, ‘देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!’ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करें। जय हिन्द!’

पढ़ें :- UP News : अखिलेश यादव, बोले- गलत काम न करने वाले बीएलओ कर रहे आत्महत्या, बेटी की शादी के लिए नहीं मिल रही छुट्टी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...