1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘रिजिजू को वह वीडियो भी दिखाना चाहिए जब CISF राज्यसभा में घुसकर सांसदों से बदतमीज़ी की थी…’ कांग्रेस MP रेणुका चौधरी का पलटवार

‘रिजिजू को वह वीडियो भी दिखाना चाहिए जब CISF राज्यसभा में घुसकर सांसदों से बदतमीज़ी की थी…’ कांग्रेस MP रेणुका चौधरी का पलटवार

Uproar in Lok Sabha Speaker's chamber : आज संसद के बजट सत्र के 12वें दिन केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुए हंगामे का एक नया वीडियो शेयर किया है। इससे पहले रिजिजू ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने अध्यक्ष के कमरे में घुसकर गालियां दी थी। इस बीच, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने रिजिजू पर पलटवार किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Uproar in Lok Sabha Speaker’s chamber : आज संसद के बजट सत्र के 12वें दिन केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुए हंगामे का एक नया वीडियो शेयर किया है। इससे पहले रिजिजू ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने अध्यक्ष के कमरे में घुसकर गालियां दी थी। इस बीच, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने रिजिजू पर पलटवार किया है।

पढ़ें :- Parliament Budget Session : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर हंगामे के आसार

किरेन रिजिजू के हालिया ‘एक्स’ पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते कांग्रेस संसद रेणुका चौधरी ने पीटीआई से कहा, “यह सरकार कायर है। जब उनके पास जवाब नहीं होते, तो वे दूसरों की ज़िंदगी मुश्किल कर देते हैं। पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर होने के नाते, क्या किरेन रिजिजू ऐसे वीडियो जारी कर सकते हैं?… अब जब उन्होंने जारी कर दिए हैं, तो उन्हें दूसरे सभी वीडियो भी दिखाने चाहिए, जिन्हें आपने एडिट और सेंसर किया है। उन्हें वह वीडियो दिखाना चाहिए जब CISF राज्यसभा में घुसी थी और उन्होंने MPs के साथ कैसे बदतमीज़ी की थी। यह सेलेक्टिव एडिटिंग मत करो… असल में, किरेन रिजिजू ने पार्लियामेंट के खिलाफ काम किया है और उन्हें सुधारना चाहिए।”

पढ़ें :- TMC लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी,बीजेपी और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

इससे पहले रिजिजू ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे एक कांग्रेस MP ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेस MP माननीय स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी MP को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।”

पढ़ें :- ओम बिरला को गुलाब देने पहुंची कांग्रेस की महिला सदस्य, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...