HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rishabh Pant News: क्या विश्व कप तक पंत की हो जाएगी वापसी? जानिए उनके हेल्थ से जुड़ी बड़ी अपटेड

Rishabh Pant News: क्या विश्व कप तक पंत की हो जाएगी वापसी? जानिए उनके हेल्थ से जुड़ी बड़ी अपटेड

पंत के चोटिल होने के कारण डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, पंत लगातार सोशल मीडिया पर ​अपनी रिकवरी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और अपने स्वास्थ्य अपडेट के जानकारी भी दे रहे हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि पंत जल्द ही रिकवर होकर क्रिकेट के ग्राउंड में नजर आएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rishabh Pant News: आईपीएल 2023 के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया एशिया कप और वनडे विश्व कप की तैयारियां शुरू कर देगी। भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हैं, जिसके कारण टीम के सामने कई बड़ी मुश्किलें हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालांकि, अब वो तेजी के साथ रिकवर हो रहे हैं। आईपीएल के कई मैच में पंत नजर भी आए थे।

पढ़ें :- ICC Test Rankings : भारत के रविचंद्रन अश्विन विश्व के नंबर गेंदबाज, कुलदीप की लंबी छलांग, रोहित-यशस्वी को भी फायदा

पंत के चोटिल होने के कारण डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, पंत लगातार सोशल मीडिया पर ​अपनी रिकवरी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और अपने स्वास्थ्य अपडेट के जानकारी भी दे रहे हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि पंत जल्द ही रिकवर होकर क्रिकेट के ग्राउंड में नजर आएंगे। कुछ लोग उम्मीद लगाए हैं कि पंत जल्द आगामी एशिया कप और वनडे विश्व कप का हिस्सा भी हो सकते हैं।

पंत फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब में हैं। हालांकि, हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया था कि पंत का एशिया कप और विश्व कप में खेलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले पंत इन दो बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत की वापसी में कुछ समय लगेगा और अगर वह तेजी से रिकवरी करते हैं तो अगले साल जनवरी तक मैदान पर वापस आ सकते हैं।

 

 

पढ़ें :- मोहम्मद शमी का ऑपरेशन सफल, पीएम मोदी ने स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होने की कामना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...