1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. RJ Simran Singh jammu death: 4 महीने में बनने वाली थी दुल्हन, फिर क्यों कर ली आत्महत्या

RJ Simran Singh jammu death: 4 महीने में बनने वाली थी दुल्हन, फिर क्यों कर ली आत्महत्या

जम्मू की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social media influencer) और आरजे (RJ) सिमरन सिंह (RJ Simran Singh ) ने 26 साल की उम्र में सुसाइड कर अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया. सिमरन सिंह मूल रूप से जम्मू जिले के डिग्याना मोहल्ले की रहने वाली थी और दो साल से गुरुग्राम के सेक्टर 44 में किराये से कमरा लेकर रह रही थी.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RJ Simran Singh jammu death: जम्मू की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social media influencer) और आरजे (RJ) सिमरन सिंह (RJ Simran Singh ) ने 26 साल की उम्र में सुसाइड कर अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया. सिमरन सिंह मूल रूप से जम्मू जिले के डिग्याना मोहल्ले की रहने वाली थी और दो साल से गुरुग्राम के सेक्टर 44 में किराये से कमरा लेकर रह रही थी.

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

पुलिस के अनुसार बीते दिन यानि कि बुधवार रात दस बजे सेक्टर 44 से आरजे सिमरन सिंह के एक दोस्त ने उन्हें सूचना दी, जो उसी घर में रहता था. उन्होंने पुलिस को बताया कि सिमरन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है.

तनाव में थी सिमरन?

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह उसके कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि सिमरन की लाश पंखे पर लटकती हुई है. इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सिमरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके घर वालों को सूचना दी है.

प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है ऐसे में मौत की वजह का पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि क्या वह किसी तनाव से जूझ रही थी इसलिए सुसाइड किया या किसी ने उनका मर्डर किया है.

 

पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...