1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने स्वीकारी हार, कहा- गरीबों के बीच बुलंद करते रहेंगे आवाज

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने स्वीकारी हार, कहा- गरीबों के बीच बुलंद करते रहेंगे आवाज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) में मिली करारी हार के बाद राजद ने शनिवार को अपनी हार स्वीकार की है। राजद (RJD)ने अपने अधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा कि वह गरीबों की पार्टी है और गरीबों के बीच उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी। लिखा कि जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) में मिली करारी हार के बाद राजद ने शनिवार को अपनी हार स्वीकार की है। राजद (RJD)ने अपने अधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा कि वह गरीबों की पार्टी है और गरीबों के बीच उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी। लिखा कि जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है। इसमें उतार-चढ़ाव आना तय है। हार में विषाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गरीबों की पार्टी है, गरीबों के बीच उनकी आवाज़ बुलंद करते रहेगी।

पढ़ें :- एनडीए 40 हजार करोड़ खर्च कर जीता बिहार विधानसभा चुनाव, तेजस्वी बोले- यह पैसा किसका और कहां से आया था, इसकी होनी चाहिए जांच?

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। जबकि विपक्षी दलों का महागठबंधन उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर रखा था। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने अपनी राघोपुर सीट किसी तरह बचा लिया, लेकिन इस चुनाव में राजद सहित महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। महागठबंधन में शामिल राजद ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। सीपीआई (एमएल) को 2 सीटें, जबकि सीपीआई (एम) और आईआईपी को एक-एक सीट मिली है।

पढ़ें :- आठ सांसदों के निलंबन पर मनोज झा, बोले- 'सरकार ने किया आत्मघाती गोल'

महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और उसका खाता भी नहीं खुल सका। दूसरी ओर, इस चुनाव में एनडीए को बंपर सीट मिली है। इस चुनाव में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली है। लोजपा (रामविलास) को 19 सीटों पर जीत मिली है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी को 5 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटों पर जीत मिली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...