1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. खेसारी को नचनिया कहने पर भड़की रोहिणी आचार्य, बीजेपी से पूछा मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह, हेमा मालिनी, कंगना रनौत कौन हैं?

खेसारी को नचनिया कहने पर भड़की रोहिणी आचार्य, बीजेपी से पूछा मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह, हेमा मालिनी, कंगना रनौत कौन हैं?

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता एक दूसरे को को भला बुरा करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। छपरा से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) द्वारा 'नचनिया' कहने के मामले पर सियासत गरमा गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता एक दूसरे को को भला बुरा करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। छपरा से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) द्वारा ‘नचनिया’ कहने के मामले पर सियासत गरमा गई है। अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD supremo Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं पर हमला बोला है।

पढ़ें :- दिल्ली की दम घोटूं हवा के बीच मकर द्वार पर प्रदूषण के खिलाफ हल्ला बोल, विपक्षी सांसदों ने 'मौसम का मजा लीजिए' बैनर लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

 

पटना में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा की सम्राट चौधरी दूसरों को तो नचनिया बोलेंगे ही क्योंकि उनके पास है ही कौन? भाजपा में मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह, हेमा मालिनी, कंगना रनौत सभी नचनिया ही तो हैं। यह लोग तो तो नचनिया ही है। एनडीए वाले इन लोगों को लेकर घूम रहे हैं लेकिन तब इन्हें शर्म नहीं आती है। रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि एनडीए (BJP) वाले भीड़ इकट्ठा करने के लिए नचनिया लोगों को लेकर घूम रहे हैं। लेकिन, भाजपा वाले कलाकारों को नचनिया कहकर उन्हें जलील करते हैं। उनकी पार्टी में भी कई कलाकार हैं। उन्होंने नचनिया शब्द पर विरोध क्यों नहीं किया। उन्हें शर्म नहीं आती है।

20 साल में इन लोगों ने कोई काम नहीं किया

रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने कहा कि जितने भी हमारे कलाकार लोग हैं, उनकी कई अच्छी-अच्छी फिल्में बन रही है। भारत के विकास में उनका भी योगदानहै। लेकिन, जो भाजपा में चले गए वह अच्छे हो गए। भाजपा वाले कलाकारों को नचनिया बोलकर जलील करते हैं। उनकी पार्टी में भी तो कई कलाकार हैं लेकिन, उन्हें नचनिया क्यों नहीं बोलते हैं। भाजपा में कोई आ नहीं रहा है। इसलिए इस तरह के आप शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। 20 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया है। इसलिए कभी जंगलराज तो कभी नचनिया शब्द का इस्तेमाल कर लोगों को भरमाने का काम करते हैं। बिहार की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि इन लोगों को करारा जवाब देगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के आसपास चल रहा नकली सिरप रैकेट, सांसद धर्मेंद्र यादव के पास उस जाति के माफियाओं की लिस्ट जिन्हें गिफ्ट की गईं करोड़ों की गाड़ियां, दावे से मचा हड़कंप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...