HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Romance Scam : 18 बॉयफ्रेंड, 1 पति और 2 करोड़ से ज्यादा रुपयों की ठगी, फिर धोखेबाज महिला की एक गलती से खुल गई पोल

Romance Scam : 18 बॉयफ्रेंड, 1 पति और 2 करोड़ से ज्यादा रुपयों की ठगी, फिर धोखेबाज महिला की एक गलती से खुल गई पोल

अभी तक आपने राजनीति में घोटाला और भ्रष्टाचार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी रोमांस में घोटाला सुनना है। नहीं सुना है तो आज आइए आपको एक जबरदस्त कहानी सुनाते हैं। हाल ही में चीन के शंघाई शहर की पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने एक ही समय में एक ही साथ 18 लड़कों के साथ रोमांस किया और उनको धोखा दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अभी तक आपने राजनीति में घोटाला और भ्रष्टाचार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी रोमांस में घोटाला सुनना है। नहीं सुना है तो आज आइए आपको एक जबरदस्त कहानी सुनाते हैं। हाल ही में चीन (China) के शंघाई शहर (Shanghai City) की पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने एक ही समय में एक ही साथ 18 लड़कों के साथ रोमांस किया और उनको धोखा दिया है। वह उन लड़कों को इसलिए डेट कर रही थी क्योंकि उन सब से पैसे वसूल रही थी। उसने सब से वादा किया था कि वह शादी करेगी।

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ में युवती को बंदूक हवा में लहराते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, एक्शन में आयी UP पुलिस

बता दें कि यह घटना चीन (China)  के शंघाई शहर (Shanghai City) की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (South China Morning Post) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि 2017 से लेकर हाल-फिलहाल तक उसने 18 लड़कों को एक साथ डेट किया है। इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह थी कि 2014 में ही इस लड़की की शादी हो चुकी थी, उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद भी उसने उन सभी लड़कों को ठगा है।

वह लड़कों को इसलिए ठग रही थी क्योंकि उनसे काफी पैसे ऐंठ रही थी।  उनके साथ डेट पर भी जाती थी और रोमांस भी करती थी, लेकिन कभी अपनी सच्चाई नहीं बताई और ना यह भी बताया कि वह और कितने लड़कों से डेट कर रही है। जबकि उसकी शादी भी हो चुकी थी। लेकिन उसकी एक गलती उस पर भारी पड़ गई और आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

रिपोर्ट के मुताबिक हुआ यह कि उनमें से कुछ लड़कों ने लड़की से विवाहित जोड़े के रूप में पंजीकरण कराने का विषय उठाया, तो वह उन्हें टालने के लिए तरह-तरह के बहाने लेकर आने लगी। इसके बाद उनको शक हो गया। अंत में कुछ ने अपने पैसे वापस मांगे, मना करने पर पुलिस को रिपोर्ट करने की धमकी दे दी।  फिर आखिर में जांच के बाद उसकी पोल खुल गई, और उसे अरेस्ट किया गया।

कभी पिता के कैंसर तो कभी भाई की शादी के नाम पर ऐंठती थी रुपये

पढ़ें :- United Nations : संयुक्त राष्ट्र में Palestine को मिलेगा पूर्ण सदस्य का दर्जा , भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान

धोखेबाज वू कभी कभी अपने पिता के कैंसर के इलाज के नाम पर तो कभी भाई की शादी के नाम पर रुपये ऐंठती थी। उसने अपने लिए फ्लैट खरीदने के लिए, अलग-अलग बिल का भुगतान करने के लिए भी पैसे पुरुष दोस्तों से पैसे ठगे थे।

महिला ने कैसे फैलाया फ्रॉड का जाल?

वू ने 2014 में कानूनी तौर पर ज़ेंग नाम के एक व्यक्ति से शादी की थी। इस शादी से उसका एक बेटा है, लेकिन ये बात उसने अपने किसी पुरुष दोस्त को नहीं बताई। मगर कुछ लोगों को उस पर शक हो गया। उन्होंने वू से पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी भी देने लगे। इससे उबरने के लिए वू ने नए पुरुषों को फंसाना शुरू किया।  वह नए लोगों से पैसे लेकर पुरानों को देने लगी। इस तरह उसकी फ्रॉड की लिस्ट लंबी होती चली गई। फिलहाल, वू को उसके घर से शंघाई पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शुरू में उसने खुद को अनमैरिड बताया। लेकिन कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। अभी उसके खिलाफ जांच चल रही है। जल्द ही कोर्ट उसे सजा सुनाएगी।

 

पढ़ें :- United Nations : संयुक्त राष्ट्र में Palestine को मिलेगा पूर्ण सदस्य का दर्जा , भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...