1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राम मंदिर दान चोरी केस पर मोहन भागवत का बयान, बोले- दत्तात्रेय होसबाले की बात से पूरी तरह सहमत

राम मंदिर दान चोरी केस पर मोहन भागवत का बयान, बोले- दत्तात्रेय होसबाले की बात से पूरी तरह सहमत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के बयान से पूरी तरह सहमत हैं। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में भागवत ने कहा कि इस मुद्दे पर होसबाले जो कह चुके हैं..

By Harsh 
Updated Date

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के बयान से पूरी तरह सहमत हैं। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में भागवत ने कहा कि इस मुद्दे पर होसबाले जो कह चुके हैं, वही उनकी भी राय है। दरअसल पत्रकारों ने मोहन भागवत से राम मंदिर से जुड़े कथित दान घोटाले के मामले पर प्रतिक्रिया मांगी थी। इस पर उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा होसबाले जी का बयान देखिए मेरी भी वही प्रतिक्रिया है।

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव

दत्तात्रेय होसबाले ने क्या कहा था?

इससे पहले आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा था कि अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान चोरी या हेराफेरी की घटना ने करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

हिंदू समाज से संयम बनाए रखने की अपील

होसबाले ने अपने बयान में यह भी कहा था कि कुछ हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी ताकतें इस घटना का फायदा उठाकर हिंदू समाज और उसकी आस्था को बदनाम करने की कोशिश कर सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे इस संवेदनशील मामले में धैर्य और संयम बनाए रखें तथा किसी भी तरह की भ्रामक या भड़काऊ कोशिशों से सतर्क रहें। आरएसएस का कहना है कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इस मामले में सच्चाई सामने आना तथा दोषियों को कड़ी सजा मिलना बेहद जरूरी है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...