1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ताजमहल विवाद को लेकर लगाई आरटीआई ,हुआ बड़ा खुलासा

ताजमहल विवाद को लेकर लगाई आरटीआई ,हुआ बड़ा खुलासा

नवापी के बाद से अब विवाद ताजमहल तक पहुंच गया है। ताजमहल पर विवाद लगातार गरमा रहा है। ताजमहल को लेकर क इतिहासकार ने नमाज को लेकर आरटीआई लगाई थी, जिसका जवाब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने दिया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

आगरा: ज्ञानवापी के बाद से अब विवाद ताजमहल तक पहुंच गया है। ताजमहल पर विवाद लगातार गरमा रहा है। ताजमहल को लेकर क इतिहासकार ने नमाज को लेकर आरटीआई लगाई थी, जिसका जवाब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने दिया है। बता दें कि यह आरटीआई को इतिहासकार राजकिशोर राजे ने दायर किया था।

पढ़ें :- संविधान से आपको अधिकार, आवाज़ और आरक्षण मिला और मोदी आपसे ये छीनना चाहते हैं: राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि इतिहासकार राजकिशोर राजे का कहना है कि शाहजहां कालीन किसी भी ग्रंथ में नमाज का जिक्र नहीं है। शाहजहां के समय मे ताजमहल में आम लोगों के आने पर अनुमति नहीं थी, ऐसे में उस समय ताजमहल में नमाज होने का प्रश्न ही नहीं उठता।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ताजमहल में नमाज पढ़ने वाले चार पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इनमें तीन हैदराबाद और एक आजमगढ़ का रहने वाला है। इन पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज किया था।

 

पढ़ें :- 'कुछ लोगों ने ईवीएम को बदनाम करने की कोशिश की', EVM-VVPAT को लेकर SC के फैसले पर बोले पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...