1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. यूक्रेन पर परमाणु हमला करेगा रूस! पुतिन के इस कदम से दुनिया में दहशत

यूक्रेन पर परमाणु हमला करेगा रूस! पुतिन के इस कदम से दुनिया में दहशत

पिछले एक साल से अधिक समय से रूप और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच रूस के यूक्रेन को बड़ी चोट देने की तैयारी में है। दरअसल, रूस के परमाणु हथियारों (Nuclear weapons) का जखीरा बेलारूस (Belarus) पहुंचा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली। पिछले एक साल से अधिक समय से रूप और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच रूस के यूक्रेन को बड़ी चोट देने की तैयारी में है। दरअसल, रूस के परमाणु हथियारों (Nuclear weapons) का जखीरा बेलारूस (Belarus) पहुंचा है। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला (nuclear attack) कर सकता है।

पढ़ें :- Ukraine ने काला सागर में ड्रोन ने रूसी जहाज पर किया हमला, 1300 टन वजनी युद्धपोत पानी में डूबा

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने शुक्रवार रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा बेलारूस (Belarus) भेजे जाने की बात कही है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (St. petersburg international economic forum) को संबोधित करते हुए, पुतिन ने कहा कि राजधानी मास्को से बेलारूस को परमाणु हथियारों (Nuclear weapons) का अपना पहला जखीरा भेज दिया है। बाकी परमाणु हथियार गर्मियों के अंत तक भेजे जाएंगे। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यह उन सभी लोगों के खिलाफ एक निवारक उपाय (Preventive Measures) है जो रूस और रणनीतिक हार के बारे में सोचते हैं।

इससे पहले बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Belarus President Alexander Lukashenko) ने भी दावा किया था कि उनके देश को रूस से बम और मिसाइल (bombs and missiles) का पहला जखीरा मिला है। उनके पास मिसाइल और बम हैं जो रूस से प्राप्त हुए हैं, वो हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बमों की तुलना में तीन गुना अधिक शक्तिशाली हैं। उन्होंने आगे कहा कि रूस ने बेलारूस को परमाणु हथियार भेजने शुरू कर दिये हैं। 1991 के बाद पहली बार रूस ने विदेशी धरती पर परमाणु हथियार तैनात किए हैं।

बता दें कि बेलारूस राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Belarus President Alexander Lukashenko) को रूस के सहयोगी के रूप में देखा जाता रहा है, यूक्रेन और रूस की सीमा पर स्थित बेलारूस को पुतिन प्रशासन ने लॉन्चपैड के तौर पर इस्तेमाल किया था। रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध में यहीं से पर हमला किया था।

पढ़ें :- Russia Alexey Navalny : रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत , पुतिन के कट्टर विरोधी थे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...