1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sabudana Bhel Recipe: Mahashivratri का रख रही हैं व्रत, तो हल्की फुल्की भूख के लिए ट्राई करें साबूदाना भेल की रेसिपी

Sabudana Bhel Recipe: Mahashivratri का रख रही हैं व्रत, तो हल्की फुल्की भूख के लिए ट्राई करें साबूदाना भेल की रेसिपी

व्रत में अधिकतर लोग साबूदाने का सेवन करते है। इसकी खीर और खिचड़ी या फिर पकौड़ी अधिक पसंद की जाती है। साबूदाना में फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

व्रत में अधिकतर लोग साबूदाने का सेवन करते है। इसकी खीर और खिचड़ी या फिर पकौड़ी अधिक पसंद की जाती है। साबूदाना में फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। व्रत उपवास में इसका सेवन करने से शरीर को शक्ति मिलती है और पेट भी भरा लगता है।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

आज हम आपको साबूदाने की भेल बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप व्रत में ट्राई कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।साबूदाना भेल व्रत के दौरान खाने के लिए हल्की और कुरकुरी रेसिपी है, जो झटपट बन जाती है। यह स्वाद में चटपटी और पौष्टिक होती है।

साबूदाना भेल बनाने के लिए सामग्री:

1 कप साबूदाना (4-5 घंटे भीगा हुआ)

1 उबला आलू (कटे हुए)

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

2 टेबलस्पून मूंगफली (भुनी हुई)

1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ) (व्रत में टमाटर न खाने वाले इसे हटा सकते हैं)

1 छोटा खीरा (बारीक कटा हुआ)

1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 टीस्पून नींबू का रस

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

1/2 टीस्पून सेंधा नमक

1 टीस्पून चीनी (वैकल्पिक)

1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

1/2 टीस्पून जीरा भुना हुआ (पाउडर)

साबूदाना भेल बनाने का तरीका

1. भीगे हुए साबूदाने को एक छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।

पढ़ें :- भारत की अंतरिक्ष उड़ान का काउंटडाउन शुरू, गगनयान से पहले होंगे तीन बड़े ट्रायल : ISRO चेयरमैन

2. एक पैन में साबूदाने को हल्का भून लें ताकि वे नर्म और पारदर्शी हो जाएँ।

3. एक बाउल में भूना हुआ साबूदाना, उबला आलू, भुनी मूंगफली, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालें।

4. ऊपर से सेंधा नमक, जीरा पाउडर और चीनी डालें और अच्छे से मिलाएँ।

5. नींबू का रस और हरा धनिया डालकर दोबारा मिलाएँ।

6. साबूदाना भेल को तुरंत परोसें और कुरकुरे स्वाद का आनंद लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...