1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुखद खबर: सपा परिवार में दुख की लहर, अखिलेश यादव के परिवार के इस सदस्य का हुआ निधन

दुखद खबर: सपा परिवार में दुख की लहर, अखिलेश यादव के परिवार के इस सदस्य का हुआ निधन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई व पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समंद्रा देवी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उनकी आयु का 84 वर्ष थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की ताई व पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समंद्रा देवी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उनकी आयु का 84 वर्ष थी। समंद्रा देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार की देर रात 3:00 बजे सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने नामांकन पहले 24 साल पुरानी फोटो शेयर, बोले-फिर दोहराया जाएगा इतिहास

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को दोपहर बाद किया जाएगा। ताई के निधन की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने आज शनिवार के सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है।

बता दें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को आज गोरखपुर पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए जाना था। अब परिवार की दुख की घड़ी में वह इटावा के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें कि समंन्द्रा देवी  मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव की  पत्नी थीं, व सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की माता थीं।

मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई व समंन्द्रा देवी के पति रतन सिंह यादव एवं उनके पुत्र रणवीर सिंह यादव का पहले ही निधन हो चुका है। कुछ महीनों पहले ही सपा के संस्थापक मुलायम सिंह का निधन हुआ था, अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की ताई के निधन से परिवार में शोक की लहर है।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...