HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल:धर्मान्तरण ओर दो बच्चे कानून पर बोले सपा सांसद,नफरत पैदा करती है भाजपा

संभल:धर्मान्तरण ओर दो बच्चे कानून पर बोले सपा सांसद,नफरत पैदा करती है भाजपा

दो बच्चे कानून पर बोलते हुए सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि कितने बच्चे पैदा होंगे, यह तो निजामे कुदरत है। सरकार से बोझ संभाला नहीं जा रहा है। कुदरती तौर पर इसमें रुकावट डालने का कोई हक हासिल नहीं है।

By रूपक त्यागी 
Updated Date

संभल से सपा सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क ने दो बच्चों कानून पर बयान देते हुए कहा कि ये निजामें कुदरत हैं। इसमें रुकावट डालने का किसी को कोई हक नहीं है। साथ ही धर्मांतरण मामले पर कहा कि इलेक्शन करीब आ रहे हैं। इसीलिए भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। इससे भाजपा को ही नुकसान होगा।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

दो बच्चे कानून पर बोलते हुए सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि कितने बच्चे पैदा होंगे, यह तो निजामे कुदरत है। सरकार से बोझ संभाला नहीं जा रहा है। कुदरती तौर पर इसमें रुकावट डालने का कोई हक हासिल नहीं है।

वही धर्मांतरण के मामले पर सपा सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क ने बोलते हुए कहा कि जितना इलेक्शन करीब आ रहे हैं। इलेक्शन की तैयारी के लिए भाजपा जो पॉलिसी बनाती है। उससे सब वाकिफ हैं। भाजपा ने नफरत की पॉलिसी पैदा की है। हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की बात पैदा की है। आज भी वो बात सामने आ गई है। वोट ज्यादा पाने के लिए भाजपा ये काम करती है। इससे भाजपा को नुकसान ही होगा। क्योंकि सपा उभर कर आ रही है। दूसरी पार्टी छोड़कर लोग सपा में शामिल हो रहे हैं। जमात का नाम जोड़ना इंलीगल है। ऐसा नहीं करना चाहिए, इससे मुल्क के हालात खराब होंगे।

रिपोर्ट:-रूपक त्यागी

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...