1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल के एसपी ने हादसे में जख्मी बुजुर्ग को खुद के वाहन से पहुंचाया अस्पताल, इंसानियत का पेश किया अनूठा उदाहरण

संभल के एसपी ने हादसे में जख्मी बुजुर्ग को खुद के वाहन से पहुंचाया अस्पताल, इंसानियत का पेश किया अनूठा उदाहरण

यूपी (UP) के संभल जिले (Sambhal District) के बहजोई मार्ग (Bahjoi Road) पर सड़क हादसे में खून से लथपथ बुजुर्ग को तड़पता देख एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई (SP Krishna Kumar Vishnoi) ने इंसानियत का अनूठा उदाहरण पेश किया। काफिला रोककर उन्होंने घायल बुजुर्ग का हाल जाना और तुरंत उन्हें अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया।

By santosh singh 
Updated Date

संभल। यूपी (UP) के संभल जिले (Sambhal District) के बहजोई मार्ग (Bahjoi Road) पर सड़क हादसे में खून से लथपथ बुजुर्ग को तड़पता देख एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई (SP Krishna Kumar Vishnoi) ने इंसानियत का अनूठा उदाहरण पेश किया। काफिला रोककर उन्होंने घायल बुजुर्ग का हाल जाना और तुरंत उन्हें अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

एसपी की इस पहल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बहजोई मार्ग (Bahjoi Road) पर भवन चौराहे (Bhawan Chauraha) के पास एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई थी। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके माथे से लगातार खून बह रहा था।

इसी बीच घटनास्थल से गुजर रहे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई (SP Krishna Kumar Vishnoi)  ने अपने काफिले को रुकवाया। एसपी तुरंत घायल के पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्हें अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया। यह देखकर आसपास अन्य लोगों की भीड़ लग गई।

उनकी यह पहल देखकर अन्य लोग भी भावुक हो गए। स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग मदद के लिए रुकते नहीं वहीं एसपी ने खुद मिसाल पेश की। अस्पताल में बुजुर्ग का उपचार किया गया।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...