मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी (Anant and Radhika's sangeet ceremony) रखी गई। इस दौरान पूरी अंबानी फैमिली ने ओम शांति ओम के हिट गाने दीवानगी दीवानगी पर डांस करके स्टेज पर आग लगा दी।
Anant and Radhika’s Sangeet Ceremony: मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी (Anant and Radhika’s sangeet ceremony) रखी गई। इस दौरान पूरी अंबानी फैमिली ने ओम शांति ओम के हिट गाने दीवानगी दीवानगी पर डांस करके स्टेज पर आग लगा दी।
आपको बता दें, इस दौरान नीता अंबानी (Nita Ambani) ने भरतनाट्यम के कुछ स्टेप्स करके समा ही बांध दिया। नीता अंबनी (Nita Ambani) पिंक कलर के लहंगे में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने नेवी ब्लू कलर के कुर्ते-पैजामे के साथ मैचिंग जैकेट पहन रखी थी।
इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर पल्लव पलीवाल ने शेयर किया है। वीडियो में सबसे पहले स्टेज पर एंट्री होती है बड़े बेटे आकाश अंबानी और दामाद आनंद पिरामल की। दोनों थीम सेट करते हैं और पीछे से ईशा अंबानी (Isha ambani) थिरकते हुए आती हैं। फिर दिखती है बड़ी बहू श्लोका की झलक।
View this post on Instagram
पढ़ें :- The 50 Show : टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित किस पर हुईं आग-बबूला? देखें वीडियो
इसके बाद नीता अंबानी आती हैं और भारतनाट्यम के कुछ स्टेप्स करती हैं।नीता अंबानी के बाद बाहें फैलाए मुकेश अंबानी एंट्री लेते हैं। फिर आखिरी में एकदम हीरो टाइप एंट्री होती है दूल्हा अनंत अंबानी और दुल्हन राधिका की। इसके बाद पूरा परिवार मिलकर ‘दीवानगी-दीवानगी’ पर डांस करते हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- T20 world cup 2026: नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में ढाया कहर, आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है?
अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में सितारों से महफिल सजी थी। इस दौरान सलमान खान, विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या,आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे कई सितारे नजर आए। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्श बुधवार को मुंबई में अंबानी के आवास एंटीलिया में मामेरू समारोह के साथ शुरू हुए। दोनों 12 जुलाई को शादी करेंगे।