HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sangeeta Yadav jeevan Parichay : संगीता यादव का ऐसा रहा सफर, प्रशासनिक सेवा की तैयारी छोड़ राजनीति के मैदान में कूदी और हो गई पास

Sangeeta Yadav jeevan Parichay : संगीता यादव का ऐसा रहा सफर, प्रशासनिक सेवा की तैयारी छोड़ राजनीति के मैदान में कूदी और हो गई पास

Sangeeta Yadav jeevan Parichay : यूपी (UP) के गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) में निर्वाचन क्षेत्र - 326, चौरी-चौरा विधानसभा सीट (Chauri-Chaura Assembly constituency)से संगीता यादव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के लिए पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। संगीता यादव (Sangeeta Yadav) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के उम्मीदवार मनोरंजन यादव (Manurojan Yadav को 45,660 मतों के अंतर से हराकर अपनी विधानसभा में कमल खिलाया था। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sangeeta Yadav jeevan Parichay : यूपी (UP) के गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) में निर्वाचन क्षेत्र – 326, चौरी-चौरा विधानसभा सीट (Chauri-Chaura Assembly constituency)से संगीता यादव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के लिए पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। संगीता यादव (Sangeeta Yadav) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के उम्मीदवार मनोरंजन यादव (Manurojan Yadav को 45,660 मतों के अंतर से हराकर अपनी विधानसभा में कमल खिलाया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव बोले-प्रधानमंत्री महंगाई का 'म' और बेरोजगारी का 'ब' नहीं बोल रहे

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

संगीता यादव (Sangeeta Yadav) का जन्म 20 जुलाई 1981 को महाराष्ट्र के बोरीवली में हुआ था। उनके पिता का नाम आर पी यादव है। संगीता यादव ने 2009 में अजय कुमार मौर्य (संयुक्त आयकर आयुक्त) के साथ शादी की। वह पिछड़ा वर्ग (यादव) समुदाय से हैं। उन्होंने 2004 में एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

 प्रशासनिक सेवा की तैयारी छोड़कर राजनीत में आई संगीता यादव और हो गई पास

संगीता यादव (Sangeeta Yadav) 2013 में भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने 2014 से सक्रिय राजनीतिक सफर की शुरुआत की और 2017 का विधानसभा चुनाव जीतकर 35 साल की उम्र में ही विधायक बन गईं। चौरी चौरा से भाजपा विधायक संगीता यादव (Sangeeta Yadav) प्रशासनिक सेवा की तैयारी छोड़कर राजनीत में आई हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद से ही समाजसेवा शुरू कर दी। सबसे पहले झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को पढ़ाया।इसी बीच इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और उच्च शिक्षा पूरी करने लगीं। 2009 और 2010 में आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा पास की। मुख्य परीक्षा भी दी, लेकिन समाजसेवा से मोहभंग नहीं हुआ।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए कल होगी वोटिंग, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

ये है पूरा सफरनामा

नाम- संगीता यादव
निर्वाचन क्षेत्र – 326, चौरी-चौरा विधानसभा सीट
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- आरपी यादव
जन्‍म तिथि –20 जुलाई, 1981
जन्‍म स्थान- बोरीबली, मुम्बई
धर्म- हिन्दू
जाति- पिछड़ी जाति (यादव)
शिक्षा- विधि स्नातक
विवाह तिथि- 27 फरवरी, 2009
पति का नाम- अजय कुमार
सन्तान- एक पुत्र
मुख्यावास-म.नं. -134, ग्राम-बोहावर, पोस्ट-हरैया, तहसील-चौरी-चौरा, जनपद-गोरखपुर

राजनीतिक योगदान
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा की सदस्या प्रथम बार निर्वाचित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...