1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bageshwar Dham में भगवान बालाजी के दर्शन करने पहुंचे संजय दत्त

Bageshwar Dham में भगवान बालाजी के दर्शन करने पहुंचे संजय दत्त

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में शनिवार शाम को बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Actor Sanjay Dutt) पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए. शनिवार शाम चार बजे मुंबई से एक्टर संजय दत्त हवाई जहाज से निकले थे, जिसके बाद वह 6.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचे.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Chhatarpur news: छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में शनिवार शाम को बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Actor Sanjay Dutt) पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए. शनिवार शाम चार बजे मुंबई से एक्टर संजय दत्त हवाई जहाज से निकले थे, जिसके बाद वह 6.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचे. जहां पर धाम परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया.

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

बता दें कि इसके बाद संजय दत्त Sanjay Dutt चार पहिया वाहन में सवार होकर ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम पहुंचे. इसके बाद एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने सबसे पहले भगवान बालाजी के दर्शन किए और परिक्रमा लगाकर माथा टेका. इसके बाद संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लिया.

पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता

संजय दत्त ने बागेश्वर धाम आकर कहा कि यह देश और दुनिया की लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है, यहां भक्तों की आस्था देखकर अभिभूत हो गया हूं। महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे मैं इन्हें वर्षों से जानता हूं, उनके साथ जो वक्त बिताया, वह मेरे जीवन का सबसे अच्छे वक्त में से एक है और मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा। यह अद्भुत स्थान है, बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा इस स्थान पर बनी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...