1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संजय राउत का बड़ा दावा, कहा- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय असंभव, शरद पवार के फिर राज्यसभा भेजे जाने पर MVA करेगा मंथन

संजय राउत का बड़ा दावा, कहा- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय असंभव, शरद पवार के फिर राज्यसभा भेजे जाने पर MVA करेगा मंथन

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को दावा किया कि एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar)  आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी (MVA) इस बारे में चर्चा करेगा। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय को लेकर कहा कि दोनों दलों को विलय संभव नहीं है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को दावा किया कि एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar)  आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी (MVA) इस बारे में चर्चा करेगा। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय को लेकर कहा कि दोनों दलों को विलय संभव नहीं है।

पढ़ें :- यह सिर्फ़ एक व्यापार समझौता नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर है सीधा हमला...राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

संजय राउत ने कहा,कि मैंने शरद पवार (Sharad Pawar) साहब से बात की। मैंने इस बारे में उनकी राय पूछी (क्या वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे)। उन्होंने मुझे बताया कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मुझे बता दिया है।’ संजय राउत (Sanjay Raut) ने आगे कहा कि शरद पवार देश के एक वरिष्ठ राजनेता हैं, जिन्हें लगभग 60 साल का कानूनी अनुभव है। संजय राउत (Sanjay Raut)  ने कहा कि पवार साहब ने कांग्रेस को अपनी स्थिति बता दी है कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। बता दें कि, शरद पवार (Sharad Pawar) गुट की एनसीपी एसपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सेना शिवसेना यूबीटी महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...