1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संजय सिंह ने राम मंदिर जमीन घोटाले के 13 कागजात SIT को सौंपे, पुख्ता सबूत जांच में निभा सकते हैं अहम भूमिका

संजय सिंह ने राम मंदिर जमीन घोटाले के 13 कागजात SIT को सौंपे, पुख्ता सबूत जांच में निभा सकते हैं अहम भूमिका

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT को AAP सांसद संजय सिंह ने जमीन घोटाले से जुड़े सबूत दिए हैं। संजय सिंह (Sanjay Singh) गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ में SIT के अध्यक्ष व लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत (Lucknow Divisional Commissioner Vijay Vishwas Pant) के ऑफिस पहुंचे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT को AAP सांसद संजय सिंह ने जमीन घोटाले से जुड़े सबूत दिए हैं। संजय सिंह (Sanjay Singh) गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ में SIT के अध्यक्ष व लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत (Lucknow Divisional Commissioner Vijay Vishwas Pant) के ऑफिस पहुंचे। वे करीब 12 मिनट कमरे में रुके। बाहर आकर संजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर में जमीन घोटाले के 13 कागजात मैंने SIT को सौंपे हैं।

पढ़ें :- Video Viral-संजय सिंह ने अनोखे अंदाज में गीत गाकर गरमाया सियासी माहौल, मोदी जी गा रहे हैं अपने ज्ञानू के लिए, तू मेरा ज्ञानू है, तू मेरा दिलबर है...

 संजय सिंह ने SIT को कथित भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज और सबूत सौंपे। बैठक में सांसद ने आधे घंटे से अधिक समय तक बिंदुवार तथ्यों और आरोपों को रखा। जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए SIT को जानकारी उपलब्ध कराई गई। मामले में अब SIT की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

पढ़ें :- सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार ,CJI सूर्यकांत, बोले- मक्खी मारने के लिए न चलाएं हथौड़ा

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मेरे पास ये पूरे जमीन घोटाले के सबूत हैं। कुल 13 जमीनों के दस्तावेज हैं और 2 जमीन ऐसी हैं जिनके मामले आपस में जुड़े हुए हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट ने जमीनों की खरीद में भारी भेदभाव किया है। उनके मुताबिक, जो जमीनें राम मंदिर के बिल्कुल करीब थीं, उन्हें बहुत ही सस्ते दामों पर खरीदा गया है। दूसरी तरफ, जो जमीनें मंदिर से काफी दूर थीं, उन्हें बहुत महंगे दामों में खरीदा गया। उनका आरोप है कि ये दूर की जमीनें ट्रस्ट के करीबियों की थीं।  इस तरह ट्रस्ट के करीबियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...