1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जंतर-मन्तर पर आज जनता का डर हो चुका है छूमंतर, तानाशाही के डर से मुक्त जनता निकली है आज घर से : मनीष सिसौदिया

जंतर-मन्तर पर आज जनता का डर हो चुका है छूमंतर, तानाशाही के डर से मुक्त जनता निकली है आज घर से : मनीष सिसौदिया

संसद मार्च में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) सोमवार को शामिल होकर हुंकार भरी है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जंतर मन्तर पर आज जनता का डर छूमंतर हो चुका है। तानाशाही के डर से मुक्त जनता घर से निकली है आज।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: संसद मार्च में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) सोमवार को शामिल होकर हुंकार भरी है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जंतर मन्तर पर आज जनता का डर छूमंतर हो चुका है। तानाशाही के डर से मुक्त जनता घर से निकली है आज। एक ही मांग है – धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) इस्तीफ़ा दो।

पढ़ें :- 9 साल से बंद JPNIC का बुरा हाल देख भड़के अखिलेश, बोले-भाजपा और उनके संगी-साथियों को न इतिहास की पीढ़ियाँ माफ़ करेंगी न भविष्य की

पढ़ें :- TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर अपने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का लगाया आरोप, HC से संज्ञान लेने की अपील

बीते दिनों सिसोदिया ने आरोप लगाया कि 20 दिनों तक सोनम वांगचुक के आंदोलन को नजरअंदाज करने के बाद, जब सरकार ने देखा कि आंदोलन में युवाओं और लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, तो प्रधानमंत्री ने कल एक ‘जादूगर’ की तरह खेल दिखाया।

सफेद चादर वाले गुंडे भेजकर किया गायब

मनीष सिसोदिया ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कल प्रधानमंत्री जी ने उसी स्टेट (धरना स्थल) पर अपने गुंडे भेजकर सफेद चादर वाला जादू दिखाया। जैसे हम बचपन में जादूगर का खेल देखते थे ना… कि जादूगर आता था, चादर दिखाता था और उसके पीछे से बंदा गायब हो जाता था! कल प्रधानमंत्री जी ने वही किया। सफेद चादर वाले गुंडे भेजे और जादू दिखाकर सोनम वांगचुक जी को वहां से गायब कर दिया, उन्हें छूमंतर करके अस्पताल भेज दिया।

शिक्षा मंत्री की कुर्सी पर भी तंज

मनीष सिसोदिया ने देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और हालिया विवादों को लेकर भी प्रधानमंत्री पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह वीडियो देखते हुए बस यही सोच रहे थे कि कि​ नरेंद्र मोदी जी, काश यह सफेद चादर वाला जादू आप देश के शिक्षा मंत्री की कुर्सी के सामने दिखा देते। ताकि उस कुर्सी से भी वो बंदा (शिक्षा मंत्री) गायब हो जाता।

पढ़ें :- Gold Price Crash : चांदी 2 दिन में 8803 रुपये, सोना 2652 रुपये सस्ता,कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की अपील का असर

मनीष सिसोदिया के इस बयान के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद भीड़ ने जोरदार नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सरकार लद्दाख की आवाज को दबाने के लिए पुलिस और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...