HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सचिव ने अखिलेश को बोला कायर, कहा कि जो विधायकों के उत्पीड़न पर मौन वो कार्यकर्ता की क्या आवाज उठाएगा?

सपा सचिव ने अखिलेश को बोला कायर, कहा कि जो विधायकों के उत्पीड़न पर मौन वो कार्यकर्ता की क्या आवाज उठाएगा?

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब समाजवादी पार्टी (samajwadi party) की करारी हार हुई है। इस शिकस्त के बाद पार्टी  में बगावत के सुर आए दिन तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में अब आजम खान (Azam Khan) के समर्थन में सुलतानपुर जिले से सपा के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी सचिव सलमान जावेद राइन ने अखिलेश यादव (akhilesh yadav) पर मुसलमानों के लिए न बोलने का बड़ा आरोप लगा पार्टी पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब समाजवादी पार्टी (samajwadi party) की करारी हार हुई है। इस शिकस्त के बाद पार्टी  में बगावत के सुर आए दिन तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में अब आजम खान (Azam Khan) के समर्थन में सुलतानपुर जिले से सपा के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी सचिव सलमान जावेद राइन ने अखिलेश यादव (akhilesh yadav) पर मुसलमानों के लिए न बोलने का बड़ा आरोप लगा पार्टी पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

बता दें कि सलमान जावेद सुल्तानपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी सचिव हैं। उन्होंने लिखा कि सपा नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर अखिलेश ने चुप्पी साधी हुई है, जिससे नाराज होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं। अपने पत्र में सलमान जावेद ने लिखा कि आजम खान को परिवार सहित जेल में डाल दिया गया है। नाहिद हसन को जेल भेजा गया। शरजील इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया है। इन सब पर अखिलेश यादव खामोश रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि जो कायर नेता अपने विधायकों के लिए आवाज नहीं उठा सकता वो आम कार्यकर्ता के लिए क्या आवाज उठाएगा। इससे पहले आजम खान के मीडिया प्रभारी ने भी सवाल उठाए थे। आजम खान के सपोर्ट में सपा में आवाज पहली बार नहीं उठी है। अभी 11 अप्रैल को ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया था। आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने कहा था कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं। फसाहत अली ने सीएम योगी के बयान को सही ठहराते हुए ये आरोप लगाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...