1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sattu ka Sharbat: सत्तू का नमकीन शरबत गर्मी और धूप में शरीर को ठंडक पहुंचाएगा और शरीर को रखेगा हेल्दी

Sattu ka Sharbat: सत्तू का नमकीन शरबत गर्मी और धूप में शरीर को ठंडक पहुंचाएगा और शरीर को रखेगा हेल्दी

चिलचिलाती गर्मी और धूप में शरीर को भले ही कुलर और एसी से ठंडक मिल जाती है पर शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए सत्तू शरबत ही फायदा करता है। पेट को ठंडक पहुंचाने के अलावा सत्तू का शरबत पीने से शरीर को कई फायदे होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चिलचिलाती गर्मी और धूप में शरीर को भले ही कुलर और एसी से ठंडक मिल जाती है पर शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए सत्तू शरबत ही फायदा करता है। पेट को ठंडक पहुंचाने के अलावा सत्तू का शरबत पीने से शरीर को कई फायदे होते है।

पढ़ें :- मध्य- पूर्व संकट के बीच वैश्विक इस्पात कॉन्फेंस को किया गया रद्द, नई दिल्ली भारत मंडपम में होना था कार्यक्रम

सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम आयरन शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। आज हम आपको सत्तू का शर्बत बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है सत्तू का शरबत बनाने का तरीका।

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने के लिए चाहिए यह चीजें-

सत्तू-4 चम्मच
प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
भुना जीरा पाउडर-1 चम्मच
नींबू का रस-1 चम्मच
काला नमक-स्वादानुसार
पानी-जरूरत अनुसार
पुदीना की पत्ता-7 से 8
हरा धनिया- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने का तरीका-

पढ़ें :- 'मुझे ऐसी बातें कहते हुए दिखाया गया है जो मैंने कभी नहीं कही...' शशि थरूर अपना डीपफेक वीडियो वायरल होने पर भड़के

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालें। इसके बाद इसमें सत्तू डालें।इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, प्याज और धनिया डालें।इसमें नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां और नमक मिक्स करें। इसके बाद चाहें तो बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें। सभी को मिक्स कर दें।आपका नमकीन सत्तू का शरबत तैयार हैइसे ठंडा सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...