HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2023 : कर लें सावन की तैयार पूरी , जानें कब पड़ेगा सावन का पहला सोमवार

Sawan 2023 : कर लें सावन की तैयार पूरी , जानें कब पड़ेगा सावन का पहला सोमवार

भगवान शिव श्ंम्भू के भक्तों को सावन का इंतजार होता है। सावन के आने के पहले ही भक्त गण  सावन पर्व को धूम धाम से मनाने के लिए पूरी तैयारी कर लेते  है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Sawan 2023 : भगवान शिव श्ंम्भू के भक्तों को सावन का इंतजार होता है। सावन के आने के पहले ही भक्त गण  सावन पर्व को धूम धाम से मनाने के लिए पूरी तैयारी कर लेते  है। सावन माह में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न् करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्त गण शिवपरिवार की प्रिय वस्तुओं को पहले से ही इक्क्ठा करने लगते है। इस मास में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए रूद्राभिषेक पूजा में लगने वाली समस्त समाग्री को भक्त गण  पहले से ही जुटाने लगते है। इस बार सावन मास  की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। इसके बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा।

पढ़ें :- Sawan 2023 : काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब, सुबह 10 बजे तक तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

इस बार सावन में पड़ेंगे आठ सोमवार
पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023
चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023
पांचवां सोमवार: 7 अगस्त 2023
छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023
सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023
सावन 2023 व्रत–त्योहार (Sawan 2023 Vrat Tyohar List)

सावन में रुद्राभिषेक का खास महत्व है
कहा जाता है कि गंगा शिव की जटाओं से निकलती है। सावन में रुद्राभिषेक का खास महत्व है। मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं। साथ ही हर तरह का कष्ट और ग्रहों की पीड़ा दूर हो जाती है। गंगाजल से रुद्राभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

रुद्राभिषेक में प्रयोग की जाने वाली सामग्री
अभिषेक के लिए गाय का घी, चंदन, पान का पत्ता, धूप, फूल, गंध, बेलपत्र, कपूर, मिठाई, फल, शहद, दही, ताजा दूध, मेवा, गुलाबजल, पंचामृत, गन्ने का रस, नारियल का पानी, चंदन पानी, गंगाजल, पानी, सुपारी और नारियल आदि की सही तरीके से व्यवस्थाय कर लें।

पढ़ें :- Bhagwan Shiv Vishesh Kripa : सोमवार के दिन इस काम को करने से शिव परिवार होता है प्रसन्न, शुभ फल मिलता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...