1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2023 Monday Date : सावन में भोलेनाथ की कृपा से अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी, जानें इस बार कितने दिन का है सावन

Sawan 2023 Monday Date : सावन में भोलेनाथ की कृपा से अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी, जानें इस बार कितने दिन का है सावन

सनातन धर्म में सावन को शिव का महीना कहा जाता है। मान्यता है कि इस माह  में  भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2023 Monday Date : सनातन धर्म में सावन को शिव का महीना कहा जाता है। मान्यता है कि इस माह  में  भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस साल अधिक मास के कारण सावन दो महीने का होगा।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी

सावन सोमवार
सावन माह में पड़ने वाले सोमवार को बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में सावन सोमवार चार नहीं बल्कि पूरे आठ होंगे। मान्यता के अनुसार सावन में  सोमवार के दिन व्रत रखने से माता पार्वती सहित शिव जी की साक्षात कृपा प्राप्त होती है। पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि  शिव जी अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। अगर सावन के महीने में कुछ उपाय किए जाएं तो शिवजी खुश होकर आपकी हर मनोकामना तो पूरी करते ही हैं साथ ही व्यक्ति को सुख, धन, मान-सम्मान आदि की प्राप्ति भी होती है।

गंगाजल से अभिषेक
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई 2023 को है। इस दिन रात 05.38 से रात 07:22 तक शाम की पूजा का मुहूर्त है। सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ का जल, दूध, दही, घी, गन्ने का रस, गंगाजल से अभिषेक करने वालों के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...