HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Purnima 2023 Date : जानें कब है सावन की पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त में करें स्नान

Sawan Purnima 2023 Date : जानें कब है सावन की पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त में करें स्नान

सावन की पूर्णिमा को बहुत पुनीत माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान देने की परंपरा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Purnima 2023 Date : सावन की पूर्णिमा को बहुत पुनीत माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान देने की परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन की पूर्णिमा के दिन ही सावन माह समाप्त हो जाता है।  इस दिन बहनें अपने भाई को राखी या रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहन की ताउम्र रक्षा करने का वचन देता है।

पढ़ें :- Jyeshtha Month 2024 Vrat Tyohar : ज्येष्ठ महीने में मनाया जाएगा गंगा दशहरा , देंखे व्रत-त्योहार की पूरी सूची

सावन पूर्णिमा 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन माह की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से
सावन माह की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 31 अगस्त 2023 को सुबह 7 बजकर 5 पर

सावन पूर्णिमा 2023 राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Sawan Purnima 2023 Rakhi Time)

30 अगस्त 2023 को भद्रा सुबह 10.58 से रात 09.01 मिनट तक है। ऐसे में भद्रा की समाप्ति के बाद राखी बांध सकते हैं।
31 अगस्त 2023 को भद्रा नहीं है। इस दिन पूर्णिमा तिथि 07.05 मिनट तक रहेगी, ऐसे में सुबह 05:42 बजे से सुबह 07.05 के बीच राखी बांधना शुभ होगा।

पढ़ें :- Vat Savitri Vrat 2024 : वट सावित्री व्रत पूजा में परिक्रमा होती है इस पूजनीय वृक्ष की , जानें तिथि और पूजा समाग्री
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...