HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Special : इस सावन में जरूर लगाएं ये पौधें, पैसो की होगी बारिश

Sawan Special : इस सावन में जरूर लगाएं ये पौधें, पैसो की होगी बारिश

सावन (Sawan) के पवित्र महीने की शुरुआत मंगलवार 04 जुलाई से होने जा रही है। इस बार सावन के महीने में कई दुर्लभ संयोग (Rare Coincidence) बन रहे हैं और यह सावन पूरे दो माह यानी 59 दिनों का होने वाला है। सावन को भोले नाथ का सबसे प्रिय महीना माना जाता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ। सावन (Sawan) के पवित्र महीने की शुरुआत मंगलवार 04 जुलाई से होने जा रही है। इस बार सावन के महीने में कई दुर्लभ संयोग (Rare Coincidence) बन रहे हैं और यह सावन पूरे दो माह यानी 59 दिनों का होने वाला है। सावन को भोले नाथ का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। श्रद्धालू भी अपने आराध्य पूजा पाठ में लगे रहते हैं। वहीं, सावन के महीने में भगवान शिवजी को प्रिय पौधों को घर पर लगाने से सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है।

पढ़ें :- Tulsi plant : सुख समृद्धि के लिए घर के आंगन में लगाएं तुलसी का पौधा , इस दिशा में न लगाएं

दरअसल, वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में सावन माह (Sawan month) के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। जिसके मुताबिक सावन महीने में घर पर लगाने के लिए कुछ शुभ पौधों के बारे में बताया गया है। ये पौधें शिवजी को भी प्रिय हैं। अगर आप इनमें से कोई एक पौधा भी घर पर लगा लेंगे तो आपका भाग्य बदल सकता है और सुख-समृद्धि और धन का आगमन होगा।

सावन में इन पौधों को घर में लगाएं

1- बेल (Bel plant) के पत्ते, फूल और फल भगवान शिव को अति प्रिय है, भगवान की पूजा बेलपत्र चढ़ाए बिना पूरी नहीं होती है। वास्तु के अनुसार बेल का पौधा लगाने से घर में कोई वास्‍तु दोष नहीं होता और आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।

पढ़ें :- Vastu Tips Tulsi : तुलसी का पौधा देता है भविष्य की घटनाओं का संकेत, रखें इस बात का विशेष ध्यान

2- शिव जी की पूजा में तुलसी (Tulsi plant) को नहीं चढ़ाया जाता, हालांकि सावन में घर पर तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है और इस महीने में प्रति दिन तुलसी को जल चढ़ाने से सुख-समृद्धि आती है। सावन और कार्तिक माह में तुलसी का पौधा घर पर जरूर लगाना चाहिए।

3- सावन माह के दौरान किसी भी शनिवार के दिन को शमी (Shami plant) का पौधा घर पर लगाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। शमी का पौधा महादेव और शनिदेव दोनों को बहुत प्रिय है। इस पौधे को घर पर लगाने से कष्टों से मुक्ति और कारोबार में सफलता मिलती है।

4- सावन माह की एकादशी तिथि को घर पर केले का पौधा (Banana plant) लगाएं। यह पौधा भगवान विष्णु को प्रिय है। सावन में केले पौधे को लगाने से दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आती है।

पढ़ें :- Tulsi Blessings : तुलसी के पूजन से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते, सावन में  करें पूजा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...