1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Tulsi plant : सुख समृद्धि के लिए घर के आंगन में लगाएं तुलसी का पौधा , इस दिशा में न लगाएं

Tulsi plant : सुख समृद्धि के लिए घर के आंगन में लगाएं तुलसी का पौधा , इस दिशा में न लगाएं

सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन प्रदोष काल यानी सांयकाल में विधि विधान से तुलसी विवाह (tulsi vivah)करवाना हिंदू धर्म में काफी शुभ माना गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tulsi plant : सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी का पौधा भविष्य का संकेत देता है। तुलसी का औषधीय उपयोग किया जाता है। तुलसी में रोग नाशक शक्ति पायी जाती है। वास्तु दोष को समाप्त करने में यह पवित्र पौधा मदद करता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति खराब होती है। इसे हमेशा पूरब, उत्तर या पूर्व-उत्तर में लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Sawan Special : इस सावन में जरूर लगाएं ये पौधें, पैसो की होगी बारिश

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन प्रदोष काल यानी सांयकाल में विधि विधान से तुलसी विवाह (tulsi vivah)करवाना हिंदू धर्म में काफी शुभ माना गया है।

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी,
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्,
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।

तुलसी के पास न लगाएं ये पौधे

1.तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। तुलसी पौधे के पास कांटेदार पौधा होने से घर पर दुर्भाग्य और नकारात्मकता तेजी से बढ़ती है।
2.जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा हो, उसमें कोई दूसरा पौधा नहीं लगाएं।
3.तुलसी के पौधे को छत पर नहीं रखना चाहिए। हमेशा घर के आंगन या फिर बालकनी में ही रखना चाहिए।
4. पीपल को तुलसी के आसपास या फिर घर पर न लगाएं। घर पर पीपल लगाने से धन हानि होती है।
5.मदार के पौधे को भी तुलसी के आसपास नहीं लगाना चाहिए।  वास्तु के अनुसार यदि आप इसे घर पर लगाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बहुत तेजी से बढ़ती है।

पढ़ें :- Vastu Tips Tulsi : तुलसी का पौधा देता है भविष्य की घटनाओं का संकेत, रखें इस बात का विशेष ध्यान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...