HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना की दूसरी लहर हुई धीमी, 24 घंटे में मिले 2.11 लाख नए केस, 3847 संक्रमितों की गई जान

कोरोना की दूसरी लहर हुई धीमी, 24 घंटे में मिले 2.11 लाख नए केस, 3847 संक्रमितों की गई जान

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने लगा है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में मौत के आंकड़े में भी गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2 लाख 11 हजार 298 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3847 मरीजों ने इस दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 73 लाख 57 हजार 38 हो गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने लगा है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में मौत के आंकड़े में भी गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2 लाख 11 हजार 298 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3847 मरीजों ने इस दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 73 लाख 57 हजार 38 हो गई है।

पढ़ें :- मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से 24 लाख 19 हजार 907 एक्टिव केस हैं, जबकि 2 करोड़ 46 लाख 33 हजार 951 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 15 हजार 235 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि, देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर धीमी होने लगी है। इसके साथ ही संक्रमण के आंकड़ों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर हो देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

 

पढ़ें :- हरियाणा का घर-घर एक ही आवाज में बोल रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार: पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...