HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मंत्री बेबी रानी मौर्या की ठाठ देखिये, RLD ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

मंत्री बेबी रानी मौर्या की ठाठ देखिये, RLD ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य (Cabinet Minister Baby Rani Maurya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने अपने ट्वीट किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य (Cabinet Minister Baby Rani Maurya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने अपने ट्वीट किया है। आरएलडी ने ट्वीट कर लिखा है कि, बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ) की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर उन्होंने अपने जूते के डिस्पोजल कवर कर्मियों से उतरवाए। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

आरएलडी की तरफ से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, ‘भाजपा की मंत्री बेबी रानी मौर्या (Baby Rani Maurya) ) की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर महोदया ने उन्नाव में पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण करने के बाद अपने जूते के डिस्पोजल कवर भी वहां के कर्मियों से उतरवाए। सत्ताधारियों की ये मानसिकता उनके संगठन के आदर्शों को प्रदर्शित कर रही है।’

बता दें कि, शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री उन्नाव के बीघापुर ब्लॉक में ग्राम घाटमपुर में अन्न प्रासन प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार इकाई पहुंचीं थीं। यहां पर उन्होंने इकाई का निरीक्षण किया था। वहीं, मंत्री को इसकी जानकारी हुई की यहां पर गेंहू सड़ रहा है तो उन्होंने इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। मंत्री ने गुणवत्ता युक्त पुष्टाहार देने के लिए सख्त निर्देश दिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...