1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. एक बिहारी का अनूठा जुगाड़ देखिए, चोरी के डर से घर के टैरस पर ही चढ़ा दी Scorpio!

एक बिहारी का अनूठा जुगाड़ देखिए, चोरी के डर से घर के टैरस पर ही चढ़ा दी Scorpio!

विदेश जाने से पहले कार की सुरक्षा की चिंता ने मालिक को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया, जिसमें उसकी Scorpio जमीन से कई फीट ऊपर छत पर नजर आई। हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी कहानी अभी स्पष्ट नहीं है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Scorpio Viral Video: बिहार से चोरी से बचाने की एक ऐसी तरकीब चर्चा में आयी है जो एकदम अनोखा है। वायरल वीडियो में Mahindra Scorpio को चोरी से बचाने के लिए मालिक कार को अपने घर के छत पर रखता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, SUV के ऑनर को विदेश जाना था जिस कारण उसे अपनी गाड़ी की सेफ्टी की चिंता हो रही थी कि कहीं गैरमौजूदगी में उसकी गाड़ी कोई चोरी न कर ले। इसी डर को ध्यान में रखते हुए उसने कार को जमीन पर पार्क करने के बजाय घर की छत पर रखने का फैसला किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पढ़ें :- मेरठ में फिर दहले Delivery Boys, खराब सड़क के चलते ऑर्डर कैंसिल करने पर हुआ विवाद

क्रेन की मदद से छत पर पहुंचाई Scorpio

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि Mahindra Scorpio Classic को एक क्रेन की मदद से धीरे-धीरे उठाकर रेजिडेंशियल बिल्डिंग की छत पर रखा जाता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस अजीबोगरीब तरीके को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, यहां यह साफ करना जरूरी है कि ये बिहार में कहां की घटना है, Scorpio के मालिक की पहचान क्या है, SUV कितने समय तक छत पर रहेगी और क्रेन से गाड़ी उठाने के लिए जरूरी परमिशन ली गई थी या नहीं, ये तमाम जानकारियां अभी नहीं मिल पाईं हैं, जिस कारण वायरल वीडियो के आधार पर इन चीजों को पक्के तौर पर सही नहीं माना जा सकता है।

पढ़ें :- Hindu Raksha Dal: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, FIR को गलत बताते हुए दर्ज की आपत्ति

Scorpio को छत पर रखना साबित हो सकता है खतरनाक

कार को घर की छत पर रख देना भले ही अनोखा लगे, लेकिन इसमें कई तरह का रिस्क भी हो सकता है क्योंकि एक SUV का वजन काफी ज्यादा होता है। घर की छत को आमतौर पर इतने भारी लोड को सहने के लिए डिजाइन नहीं किया जाता है। वहीं, इतनी भारी गाड़ी को क्रेन के जरिए उठाना भी कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए अनुभवी ऑपरेटर, गाड़ी के सही लिफ्टिंग पॉइंट्स और आसपास पर्याप्त सुरक्षा क्षेत्र का होना बेहद जरूरी है। जरा सी चूक होने पर न सिर्फ गाड़ी को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि बिल्डिंग और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

SUV को छत तक पहुंचाना जितना मुश्किल है, उतना ही चुनौतीपूर्ण उसे सुरक्षित तरीके से वापस नीचे लाना भी हो सकता है। अगर गाड़ी लंबे समय तक इस्तेमाल में न आए और खुले मौसम में खड़ी रहे, तो धूप, बारिश और धूल का सीधा असर उसके एक्सटीरियर और दूसरे हिस्सों पर पड़ सकता है। ऊपर से छत तक पहुंच आसान न होने के कारण गाड़ी की नियमित जांच और मेंटेनेंस भी मुश्किल हो जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...