HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज:एक ही गांव की पांच किशोरियों के अपहरण से सनसनी,बरामद

महराजगंज:एक ही गांव की पांच किशोरियों के अपहरण से सनसनी,बरामद

महराजगंज में एक ही गांव की पांच किशोरियों के अपहरण से सनसनी, बरामद

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: महराजगंज जिले के पनियरा थानाक्षेत्र के एक ही गांव की पांच किशोरियों के अपहरण से सनसनी मच गई। मामला संज्ञान में आने के बाद मामला दर्ज कर पुलिस हरकत में आई और चौबीस घंटे में पांचों लड़कियों को बरामद कर लिया। पता चला कि रामलीला में आई दो नर्तकियों सुनहरे भविष्य का ख्वाब दिखाकर उन्हें बहला-फुसलाकर ले गई थीं।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

पनियरा पुलिस को सूचना मिली कि गुरुवार की शाम को एक गांव की 13 से 15 वर्ष उम्र की पांच लड़कियां एक साथ गायब हो गई हैं। इस खबर से हड़कंप मच गया। पनियरा पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ और पड़ताल शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सर्विलांस माध्यमों से लोकेशन ट्रेस कर चौबीस घंटे के अंदर पांचों को बरामद कर लिया। सभी लड़कियां पट्टीदारी की हैं। पुलिस की जांच में जो सामने आया कि गांव में नवरात्रि पर्व पर रामलीला का आयोजन किया गया था। मंडली में दो महिला डांसर भी आई थीं। किशोरियां रामलीला देखने जाती थीं। उसी दौरान वे महिला डांसरों के सम्पर्क में आ गईं। नर्तकियों ने डांस के प्रोफेशन में सुनहरे भविष्य का सब्जबाग दिखाया और पैसे का लालच दिया। रामलीला खत्म होने के बाद मंडली चली गई। गुरुवार की शाम को दोनों नर्तकियां ऑटो लेकर गांव के बाहर इंतजार कर रही थीं। जैसे ही लड़कियां पहुंची, उन्हें ऑटो में बैठाकर फरार हो गईं। देर शाम पांच लड़कियों के घर न पहुंचने पर गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

देवेन्द्र कुमार सिंह, एसओ, पनियरा ने बताया क्षेत्र के एक गांव की पांच नाबालिग लड़कियों के गायब होने की सूचना मिलते ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पूछताछ व प्रारम्भिक जांच में मिले अहम सुराग के आधार पर सभी लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। प्रकरण में परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...