1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. September 2025 Grah Gochar :  सितंबर के महीने में इन चार ग्रहों की बदलेगी चाल ,  इन राशियों की चमकेगी किस्मत

September 2025 Grah Gochar :  सितंबर के महीने में इन चार ग्रहों की बदलेगी चाल ,  इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 सितंबर का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से कुछ राशियों के लिए नई खुशियां लेकर आने वाला है। सितंबर माह में चार ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

September 2025 Grah Gochar  :   सितंबर का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से कुछ राशियों के लिए नई खुशियां लेकर आने वाला है। सितंबर माह में चार ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला है। ग्रह मंडल के राजा सूर्य के साथ ही ग्रहों के सेनापति मंगल, और ग्रहों के राजकुमार बुध और ऐेश्वर्य के देवता शुक्र भी राशि बदलेंगे।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मंगल का गोचर तुला राशि में
सितंबर के महीने में मंगल का गोचर 13 सितंबर को तुला राशि में होगा।
सूर्य का गोचर कन्या राशि में
सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे।
शुक्र का गोचर सिंह राशि में
शुक्र 15 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे।
बुध का गोचर कन्या राशि में
बुध भी 15 सितंबर को कन्या राशि में संचार करेंगे। यानि इस महीने बुध और सूर्य मिलकर कन्या राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करें। ग्रहों का चाल बदलना किन राशियों के लिए सुखद रह सकता है, आइए जानते हैं।

ग्रहों की चाल बदलने से इन राशियों के लिए सुखद रह सकता है। आइए जानते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नए अवसर और नई आशाओं को लेकर आ सकता है। इस महीने करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने का आपको मौका मिलेगा। इस महीने में कोई रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। आपके जीवन की कई मुश्किलें इस महीने दूर होंगी। कारोबारियों और व्यापारियों को आशातीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। आपकी कुछ मनोकामनाएं भी इस महीने पूरी हो सकती हैं।

सिंह राशि
आपकी राशि के स्वामी सूर्य इस महीने आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव धन का भाव कहा जाता है। इस भाव में सूर्य के होने से आपको खूब धन लाभ मिल सकता है। कारोबारियों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। आपके कार्यों को कार्यस्थल  पर  में सराहा जाएगा। परिवार का सहयोग भी आपको जीवन में प्राप्त होगा। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं उनको अचानक से पदोन्नति मिल सकती है। इस राशि के कुछ जातक विदेश घूमने इस महीने निकल सकते हैं।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

धनु राशि
आपके जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान काम से लंबी छुट्टी लेकर आप कहीं घूमने निकल सकते हैं। जमा धन में इस माह वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर क्षेत्र से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपके निजी और प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के भी आसार हैं। इस महीने आप सामाजिक स्तर पर काफी सक्रिय नजर आएंगे और नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे। बीते समय में किए गए निवेश से इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...