HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, तहसील प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर की छापेमारी

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, तहसील प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर की छापेमारी

बरेली के टुडंला में आगरा मार्ग पर स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। तहसील प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर यहां छापेमारी की जहां से 12 लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

बरेली। बरेली के टुडंला में आगरा मार्ग पर स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। तहसील प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर यहां छापेमारी की जहां से 12 लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया है। होटल पर कार्रवाई कर सीज कर दिया गया है। एसडीएम टूंडला पीएन सिंह को जानकारी मिली थी कि नगर के आगरा मार्ग पर संचालित हैप्पी होटल में कुछ गलत काम हो रहा है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

इस जानकारी के बाद एसडीएम ने अपने साथ तहसीलदार टूंडला संतराज सिंह को लिया। उन्होंने सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव को इसकी जानकारी दी। सीओ टूंडला ने थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तहसील प्रशासन के साथ ही पुलिस होटल पर पहुंची और छापेमार कार्यवाही की। इस दौरान प्रशासन को होटल के लगभग हर कमरे में एक लड़का और लड़की मिले।

जैसे ही पुलिस को देखा तो होटल संचालकों में हड़कम्प मच गया और कुछ लड़के इधर उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पुलिस प्रशासन ने होटल से 12 लड़के लड़कियों को पकड़ा। जिनको पकड़कर पुलिस थाने ले आयी। लड़कों का चालन करने के साथ ही लड़कियों को परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी की कार्रवाई हुई। एसडीएम के आदेश पर होटल को सीज कर दिया है। होटल संचालक के पास होटल का कोई रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं था। उसमें अवैध काम होते हुए मिला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...