1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टोक्यो ओलंपिक के इस बेड पर ना हो सकेगा सेक्स ना फैलेगा कोविड, हो रहा अतरंगी प्रयोग

टोक्यो ओलंपिक के इस बेड पर ना हो सकेगा सेक्स ना फैलेगा कोविड, हो रहा अतरंगी प्रयोग

टोक्यो ओलम्पिक्स 2021 की आयोजन समिति अतरंगी प्रयोग कर रही है। ये प्रयोग खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कोविड से बचाने के लिए किये जा रहे हैं। युवा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच सेक्स को रोकने के लिए यहां ऐसे बेड लगाए जा रहे हैं जो दो व्यक्तियों का बोझ नहीं उठा सकेंगे अधिक बोझ पड़ते ही टूट जाएंगे।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक्स 2021 की आयोजन समिति अतरंगी प्रयोग कर रही है। ये प्रयोग खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कोविड से बचाने के लिए किये जा रहे हैं। युवा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच सेक्स को रोकने के लिए यहां ऐसे बेड लगाए जा रहे हैं जो दो व्यक्तियों का बोझ नहीं उठा सकेंगे अधिक बोझ पड़ते ही टूट जाएंगे। एक एथलीट ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर एकाउण्ट के जरिये दी है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

23 जुलाई से टोक्यो में शुरू होने वाले समर ओलंपिक गेम्स में दुनिया भर से 90,500 मेहमान टोक्यो पहुँचेंगे जिसमें से 11,500 खिलाड़ी हैं और 79,000 कोच, सपोर्ट स्टाफ और अन्य कर्मचारी। आयोजकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है इन सभी को Covid-19 के संक्रमण से बचाने की। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के शारीरिक संबंधों को रोकने की चुनौती भी आयोजकों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए ओलंपिक गेम्स के आयोजकों ने खेल गाँव में खिलाड़ियों के लिए ‘एंटी-सेक्स बेड‘ बनाए हैं। कार्डबोर्ड से बनाए गए इन बेड्स की खासियत है कि ये सिर्फ एक ही व्यक्ति का भार सह सकते हैं और किसी भी तरह की बड़ी हलचल होने पर टूट सकते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...