1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सार्वजनिक अपील के सहारे अब यूपी पुलिस, शाइस्ता परवीन के बारे में जानकारी देने वाले को देगी एक लाख रुपये इनाम

सार्वजनिक अपील के सहारे अब यूपी पुलिस, शाइस्ता परवीन के बारे में जानकारी देने वाले को देगी एक लाख रुपये इनाम

उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal Murder Case) के मोस्ट वांटेड आरोपियों में से एक शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen)  अभी भी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं। शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को 24 फरवरी को उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal Murder Case)  में आरोपी बनाया गया था और 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया। , , ,,

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराग। उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal Murder Case) के मोस्ट वांटेड आरोपियों में से एक शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen)  अभी भी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं। शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को 24 फरवरी को उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal Murder Case)  में आरोपी बनाया गया था और 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया। इसके बाद में इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार की गई। अब सार्वजनिक अपील भी की गई है कि जो शख्स इसके बारे में जानकारी देगा उसे एक लाख का इनाम मिलेगा।

पढ़ें :- Umesh Pal Murder Case : माफिया अतीक अहमद के बेटे अली ने शूटरों से बोला था,'इस बार नहीं मार पाए तो मुंह मत दिखाना'

बता दें कि शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो प्रयागराज के मरियाडीह इलाके में ही कहीं छिपी हुई है। पुलिस की तरफ से दबिश भी दी गई लेकिन वो नहीं मिली। उसकी खोज की दिशा में कौशांबी जिले के कछार में छिपने की खबर मिली। पुलिस ने ड्रोन की मदद से उसे खोजने की कोशिश की हालांकि पता नहीं चला।

बता दें कि उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal Murder Case)  में शाइस्ता का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर हो चुका है, उसके पति अतीक अहमद (Atique Ahmed) और देवर अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की हत्या हो चुकी है। शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen)  के बारे में का जा रहा है कि उसके साथ साथ अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed)  की पत्नी भी साथ में हैं। उसके साथ करीब 10 से 12 महिलाएं बुर्के में यात्रा करती हैं। अभी हाल ही में एक इस्लॉमिक स्कॉलर जफर सरेशवाला (Islamic scholar Zafar Sareshwala) ने इंटरव्यू में कहा था कि साल 2018 के आस पास उसकी बात असद, उसके पिता अतीक और पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen)  से हुई थी। उन्होंने शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को सलाह भी दी थी कि वो अपने पति के साए को बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) पर न पड़ने दे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...