1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंजीनियर पति की शर्मनाक करतूत, पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए रिकॉर्ड किया VIDEO, फिर देने लगा ये धमकी…

इंजीनियर पति की शर्मनाक करतूत, पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए रिकॉर्ड किया VIDEO, फिर देने लगा ये धमकी…

यूपी के बरेली जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक विवाहिता ने अपने ही पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति और उसके परिवार ने दस लाख रुपये नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी थी।

By santosh singh 
Updated Date

बरेली। यूपी के बरेली जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक विवाहिता ने अपने ही पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति और उसके परिवार ने दस लाख रुपये नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं पति अप्राकृतिक संबंध (Unnatural Sex) बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मामला मलूकपुर इलाके का है। महिला ने किला थाने में केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति का व्यवहार बदल गया। वह मारपीट करने लगा और शारीरिक शोषण भी करने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था और उसका वीडियो भी बना लिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

सिगरेट पीकर मुंह पर छोड़ता था धुआं

महिला का आरोप है कि उसका पति सिगरेट पीकर उसके चेहरे पर धुआं छोड़ता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वो पति की मार झेलती रही ये सोचकर कि कभी तो वो सुधरेगा जरूर। मायके से भी उसे कोई साथ नहीं मिला।

18 मार्च को घर से निकाला गया

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पीड़िता के मुताबिक, पति ने 18 मार्च को उसे घर से निकाल दिया। महिला ने सुभाषनगर में किराये का मकान लिया, लेकिन पति ने मोबाइल लोकेशन App से उस पर नजर रखी। कुछ दिन बाद पति पुलिस को लेकर महिला के किराये के घर पहुंच गया और उस पर बीस लाख रुपये व जेवर चोरी करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि उसके मायके वालों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की, जिससे वह पूरी तरह अकेली पड़ गई।

किला थाने में रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

थक-हारकर महिला ने किला थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला बरेली में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग महिला की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं और इंजीनियर पति की इस घिनौनी हरकत पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...