1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Upay 2023: शनिदेव के दुष्प्रभाव को दूर करते हैं ये व्यंजन, सभी संकट होंगे दूर

Shani Upay 2023: शनिदेव के दुष्प्रभाव को दूर करते हैं ये व्यंजन, सभी संकट होंगे दूर

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता यह भी है कि शनिदेव को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Upay 2023 : ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता यह भी है कि शनिदेव को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। कर्म फल के हिसाब से न्याय देने वाले देवता शनिदेव  जीवन में कई प्रकार की समस्याएं को दूर भी करते है। कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या होने पर जातक के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती। आज हम यहां पर यह बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं कि जिनका शनिवार के दिन खाने मात्र से ही शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन
वैसे भी व्यक्ति शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन करना पसंद करते हैं। किन्तु शनिवार के दिन अगर उड़द के दाल की खिचड़ी का सेवन किया जाए तो इससे शनि देव खुश होते हैं परिणामस्वरूप शनि देव के प्रकोप से मुक्ति प्राप्त होती है।

काले तिल का सेवन
ज्योतिषशास्त्र में शनिवार के दिन काले तिल खाना बेहद लाभकारी माना गया है। ऐसा भी बोला जाता है कि शनिवार के दिन काले तिल खाने से शनिदेव का प्रकोप कम हो जाता है।

गुलाब जामुन का सेवन
यदि कोई शख्स शनि ग्रह के दोष से परेशान है तो उसे शनिवार के दिन गुलाब जामुन की मिठाई का सेवन अवश्य करना चाहिए। ऐसी प्रथा है कि शनिवार के दिन गुलाब जामुन खाने से शनिदेव शांत होते हैं।

सरसों के तेल से बनी चीजों का सेवन
क्योकि शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है इसलिए ऐसा माना जाता है कि अगर शनिवार के दिन सरसों के तेल में बनी हुई चीजों का सेवन किया जाए तो इससे भी शनि देव शांत होते हैं एवं शख्स को फायदा पहुंचाते हैं।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

काले चने का सेवन
ऐसी प्रथा है कि शनिवार के दिन काले चने की सब्जी खाने से शनि दोषों से मुक्ति प्राप्त होती है तथा शनि दोष के कारण अटके पड़े काम भी आरम्भ हो जाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...