1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shardiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि कब है?  जानें कलश स्थापना और पारण की तारीख

Shardiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि कब है?  जानें कलश स्थापना और पारण की तारीख

सनातन धर्म में  आदिशक्ति देवी दुर्गा की पूजा , उपासना विधि विधान से की जाती है। वर्ष में दो मुख्य नवरात्रि मनाई जाती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shardiya Navratri 2025 :  सनातन धर्म में  आदिशक्ति देवी दुर्गा की पूजा , उपासना विधि विधान से की जाती है। वर्ष में दो मुख्य नवरात्रि मनाई जाती हैं। एक चैत्र माह में (वसंत ऋतु के आगमन पर) और दूसरी आश्विन माह में (शरद ऋतु के आगमन पर), जिन्हें क्रमशः चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि कहते हैं। भक्त गण देवी दुर्गा को प्रसन्न करके मनचाहा वर पाने के लिए हर साल शारदीय नवरात्रि में विधि-विधान से पूजा करते हैं। आइये जानते है इस साल नवरात्रि की पूजा कब शुरू और कब खत्म होगी?

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

 नवरात्रि 2025
पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर 2025 से लेकर 02 अक्टूबर 2025 के बीच में मनाया जाएगा।

 तिथि प्रारंभ
देवी दुर्गा को समर्पित यह 9 दिवसीय पर्व 22 सितंबर 2025 यानि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होगा। इस साल देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर और उनका प्रस्थान नर पर होगा।

मां दुर्गा की सवारी
मां दुर्गा का नवरात्रि में हाथी पर आगमन अत्यंत ही शुभ माना गया है।

घट स्थापना
पंचांग के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन यानि 22 सितंबर 2025 को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर 08 बजकर 06 मिनट के बीच रहेगा।
पारण
पंचांग के अनुसार इस साल नवरात्रि व्रत का पारण 02 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार को प्रात:काल 06:15 के बाद किया जा सकेगा।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...