HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अधेड़ उम्र के कुवारों को बनाती थी निशाना, शादी के बाद दूल्हों को खीर खिलाकर लुटने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

अधेड़ उम्र के कुवारों को बनाती थी निशाना, शादी के बाद दूल्हों को खीर खिलाकर लुटने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं शादी के बाद दूल्हों को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया था। इन महिलाओं ने अब तक 13 दूल्हों को अपना शिकार बनाया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं शादी के बाद दूल्हों को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया था। इन महिलाओं ने अब तक 13 दूल्हों को अपना शिकार बनाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये महिलाएं उन युवकों को अपना निशाना बनाती थी जिनकी अधिक उम्र हो जाने के बाद भी शादी नहीं पाती थी।
पुलिस ने बताया कि महिलाएं आपस में रिश्तेदारी बनाकर घटनाओं को अंजाम देती थीं। दूल्हों को नशीनी खीर खिलाकर उन्हें बेहोश कर देती थी और फिर उनके गहने और नकदी लूट लेती थीं। पुलिस ने इन महिलाओं के पास से लूटे हुए गहने और नकदी बरामद किए है।

पढ़ें :- Jhansi News: खजुराहो रोड के पास कार में युवक का शव मिलने से हड़कंप, अंदर से थी लॉक कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टड़ियावां थाना क्षेत्रके भड़ायल के रहने वाले कुलदीप और प्रदीप कुमार भी इन लुटेरी दुल्हनों का शिकार हुए थे। उनकी शादी 22 नवंबर 2023 को कथित दो सगी बहनों से हुई थी। जिन्होंने अपने नाम पूजा और आरती बताया था।सीओ सीटी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रदीप और कुलदीप आएंगे को उन्हें लुटेरी दुल्हनों की फोटो दिखाई जाएगी।

अगर वे पहचान कर लेंगे तो एक और मामला आरोपियों पर बढ़ा दिया जाएगा। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में आरोपी दुल्हनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच चल रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...