HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shivraj’s Big Attack on Akhilesh, बोले- यूपी चुनाव में सपा साइकिल होगी पंचर, वह हैं आज के औरंगजेब

Shivraj’s Big Attack on Akhilesh, बोले- यूपी चुनाव में सपा साइकिल होगी पंचर, वह हैं आज के औरंगजेब

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के अंतिम दो चरणों का मतदान होना बाकी है। सभी दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के अंतिम दो चरणों का मतदान होना बाकी है। सभी दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश को आज के औरंगजेब बताया है। कहा कि उन्होंने अपने पिता को बंद कर उनसे सत्ता की बागडोर छीन ली है। चौहान ने कहा कि जब वह अपने पिता के नहीं हो सकते तो जनता के कैसे हो सकते हैं? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की साइकिल इस चुनाव में पंचर होगी और बीजेपी को बंपर जीत मिलेगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से ही भारत में वैक्सीन बनी। अखिलेश यादव ने कहा कि यह मोदी की वैक्सीन है, लेकिन चुपचाप खुद वैक्सीन लगवा ली। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में 700 से ज्यादा दंगे हुए। वह अखिलेश नहीं ‘दंगेश’ हैं।

चौहान ने कहा कि कि पीएम मोदी का जन्म भारत में राक्षसों को नष्ट करने और लोगों का कल्याण करने के लिए हुआ है। पीएम मोदी ने आज 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने के लिए भेजने का फैसला किया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली की जंग में बीजेपी पर भारी 'पुरानी दुश्मनी', ​शाह कैसे लगाएगें कांग्रेस के गढ़ में सेंध
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...