HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shocking: UP के बरेली में खौफनाक मामला, गाय और एक माह की बछिया के साथ हैवानियत, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

Shocking: UP के बरेली में खौफनाक मामला, गाय और एक माह की बछिया के साथ हैवानियत, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

गाय और बछिया को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदांयू रोड एक प्लाट में गाय और एक माह की बछिया बंधी हुई थी। दोनो के साथ दुष्कर्म की आंशका जताई जा रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सुभाषनगर इलाके में एक गाय और उसकी एक माह की बछिया के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पशु क्रुरता की धारा के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दिया है।

पढ़ें :- Shocking: रक्षाबंधन से पहले कौशांबी में भाइयों ने अपनी नाबालिग बहन के साथ जो किया जानकर कांप जाएगी आपकी रुह

दोनो गाय और बछिया को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदांयू रोड एक प्लाट में गाय और एक माह की बछिया बंधी हुई थी। दोनो के साथ दुष्कर्म की आंशका जताई जा रही है।

डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आंशका जताई

सुबह जब शिक्षक अपने प्लाट पर पहुंचा तो उन्होंने खून बहता हुआ देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। गाय और उसकी बछिया को क्यारा ब्लॉक पशु चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आंशका जताई है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता की धारा में मामला दर्ज किया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदांयू रोड गणेश नगर के रहने वाले प्राइवेट टीचर मनोज मिश्रा का एक प्लाट है।

पढ़ें :- Shocking: पेंशन के लिए बन गई पिता की पत्नी, जब मामले का हुआ खुलासा तो उड़ गए लोगों के होश

इस में प्लाट में उन्होंने दो गाय पाल रखी है। एक माह ही गाय ने बछिया को जन्म दिया था। डेली की तरह वह सोमवार की रात 11 बजे बजे प्लाट में ताला लगाकर घर चले गए। मंगलवार की सुबह 6 बजे पहुंचे तो उन्होंने गाय और बछिया को गंभीर हालत में पड़ा देखा।

कॉल पर करगैना चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे

उनके गुप्तांग से खून बहता देख उन्होंने पड़ोसियों को एकट्ठा कर डायल 112 पर गाय के साथ दुष्कर्म की सूचना दी। डायल 112 की कॉल पर करगैना चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

शुरुआती जांच में लग रहा है कि दोनो पशुओं के साथ गलत काम हुआ

गाय पर बछिया को नजदीक के पशु चिकित्सायल में ले जाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि दोनो पशुओं के साथ गलत काम हुआ है।

पढ़ें :- Shocking: SBI बैंक के रिटायर्ड AGM के घर चोरी में चोरों ने बेशकीमती सामानों को छोड़ चुराया सिर्फ बाथरुम की ये छोटी सी चीज, हैरान रह गई पुलिस

पशुओं में से समीन निकालकर उसकी जांच कराई जाएगी कि वह किसी इंसान का है या जानवर का।वहीं इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। जहां बछिया और गाय पड़ी थी वहां पुलिस ने एक सिम, बीड़ी और रस्सी मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...