1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Aditya Yoga 2025 :  दिसंबर महीने में बन रहा शुक्र-आदित्य योग , इन राशियों के खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

Shukra Aditya Yoga 2025 :  दिसंबर महीने में बन रहा शुक्र-आदित्य योग , इन राशियों के खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

दिसंबर महीने में शुक्र आदित्य योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को बम्पर लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Aditya Yoga 2025 : दिसंबर महीने में शुक्र आदित्य योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को बम्पर लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। दिसंबर महीने में  ग्रहमंडल के राजा सूर्य और दैत्यों के गुरु शुक्र के मिलन का प्रभावशाली योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और शुक्र एक ही राशि या भाव में एक साथ स्थित होते हैं, तो यह योग बनता है। इन दोनों शक्तिशाली ग्रहों का मिलन जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

इस योग को ज्योतिष शास्त्र में शुक्र-आदित्य योग कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के विशेषज्ञों का मानना है कि यह योग कुछ राशियों वरदान से कम नहीं होगा, जो उन्हें मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और करियर में आशा से अधिक सफलता दिलाएगा।

मेष
राशि के जातकों के जीवन में यह योग सामाजिक प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि लेकर आएगा।  पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।

 सिंह
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं, इसलिए यह योग उन्हें कई गुना अधिक शुभ फल देगा। इस अवधि में उनके जीवन में सफलता के सभी रास्ते खुल जाएंगे। रोजगार में आप जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।

धनु
धनु राशि के जातकों को इस योग के कारण भाग्य का प्रबल साथ मिलेगा। उनकी किस्मत पूरी तरह से उनका साथ देगी। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से उत्तम है। विदेशों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...