1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सिंगर अरिजीत सिंह के सन्यास लेने के बाद आया उनका आखिरी गाना, सुनकर भावुक हुए फैंस

सिंगर अरिजीत सिंह के सन्यास लेने के बाद आया उनका आखिरी गाना, सुनकर भावुक हुए फैंस

बॉलीवुड के स्टार सिंगर अरिजीत सिंह ने पांच दिन पहले बॉलीवुड से सन्यास ले लिया है। सिंगर के इस निर्णय के बाद से जहां बॉलवुड के फैंस अचंभित है। वहीं उनके करोड़ों फैंस का दिल टूट गया है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के अभिनेता से लेकर डायरेक्टर और निदेशक ने अपना-अपना रिएक्शन दिया था। उनके सन्यास लेने के ठीक पांच दिन बाद उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिस सुनकर सभी भावुक हो रहे है।

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार सिंगर अरिजीत सिंह (Bollywood star singer Arijit Singh) ने पांच दिन पहले बॉलीवुड से सन्यास ले लिया है। सिंगर के इस निर्णय के बाद से जहां बॉलवुड के फैंस अचंभित है। वहीं उनके करोड़ों फैंस का दिल टूट गया है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के अभिनेता से लेकर डायरेक्टर और निदेशक ने अपना-अपना रिएक्शन दिया था। उनके सन्यास लेने के ठीक पांच दिन बाद उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिस सुनकर सभी भावुक हो रहे है।

पढ़ें :- फिल्म 'ओ रोमियो' का गाना 'इश्क का फीवर' रिलीज, सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज सुन भावुक फैंस ने की ये अपील

सिंगर अरिजीत सिंह ने सन्यास लेने से पहले फिल्म ओ रोमियो में अपनी आवाज दी है। उन्होने फिल्म के लिए गाना गाया है। इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में है। फिल्म ओ रोमियो का गाना इश्क का फीवर को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है। वहीं अरिजीत सिंह ने गाने को गाया है। बता दे कि गाने के बोल गीतकार गुलजार ने लिखे हैं और इस गाने को टी-सीरीज द्वारा पेश किया है। यूट्यूब पर गाना रिलीज होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस लगातार उनसे अपना फैसला वापस लेने की अपील कर रही है। अरिजीत सिंह ने हाल में पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी। उन्होने कहा था कि नए साल से एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया था कि जिन गानों के लिए वह पहले ही कमिटमेंट कर चुके हैं, उन्हें जरूर पूरा करेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...