1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Singham Again Salman Khan Cameo: अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए सलमान खान ने शुरु की ‘सिंघम अगेन’ में अपने कैमियो की शूटिंग

Singham Again Salman Khan Cameo: अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए सलमान खान ने शुरु की ‘सिंघम अगेन’ में अपने कैमियो की शूटिंग

  सिंघम अगेन में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के कैमियो करते नजर आयेंगे। सलमान खान ने अफवाहो पर ब्रेक लगाते हुए सिंघम अगेन में अपने कैमियो की शूटिंग शुरु कर दी है। लगातार धमकियां मिलने के बावजूद सलमान अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए आज सिंघम अगेन की शूटिंग मुंबई में शुरु कर दी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Singham Again Salman Khan Cameo:  सिंघम अगेन में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के कैमियो करते नजर आयेंगे। सलमान खान ने अफवाहो पर ब्रेक लगाते हुए सिंघम अगेन में अपने कैमियो की शूटिंग शुरु (Salman Khan started shooting for his cameo in ‘Singham Again’) कर दी है। लगातार धमकियां मिलने के बावजूद सलमान अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए आज सिंघम अगेन की शूटिंग मुंबई में शुरु कर दी है।

पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN

फिल्म में सलमान सुपरकॉप चुलबुल पांडे का किरदार निभाएंगे। सिंघम अगेन में कई सुपरस्टार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे है। फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले खबर सामने आ रही थी कि सलमान का अब सिंघम अगेन में कैमियो नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब सलमान खान  आज अपना कैमियो शूट कर रहे हैं।उन्होंने रोहित शेट्टी को जबान दी थी। इसलिए वो अपना वादा निभा रहे हैं। सलमान ये सिर्फ और सिर्फ रोहित शेट्टी और अजय देवगन के लिए कर रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि ‘सिंघम अगेन’ के बाद सलमान खान का चुलबुल पांडे वाला कैरेक्टर भी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन जाएगा। हो सकता है, इस पर रोहित शेट्टी आगे चलकर अलग फिल्म भी बनाएं। बहरहाल ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में एक्टर अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...