1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहनों ने भाइयों की लम्बी उम्र की कामना के साथ किया टीका, भाई दूज पर धर्मनगरी में उमड़ी भक्तों की भीड़

बहनों ने भाइयों की लम्बी उम्र की कामना के साथ किया टीका, भाई दूज पर धर्मनगरी में उमड़ी भक्तों की भीड़

भाई दूज पर धर्मनगरी में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यमुना किनारे जुगल घाट, बिहार घाट, चीरघाट एवं केसीघाट पर भाई-बहनों ने यम की फांस से मुक्ति की कामना के साथ यमुना में डुबकी लगाई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mathura News: यमद्वितीया यानि भाई दूज पर बहनों ने अपने-अपने भाइयों का टीका कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। सैकड़ों बहनों ने भाइयों के साथ यमुना में डुबकी लगाकर यम की फांस से मुक्ति की प्रार्थना की। आपको बताते चलें कि भाई बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज बुधवार को धर्मनगरी में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर टीका कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

भाई दूज पर धर्मनगरी में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यमुना किनारे जुगल घाट, बिहार घाट, चीरघाट एवं केसीघाट पर भाई-बहनों ने यम की फांस से मुक्ति की कामना के साथ यमुना में डुबकी लगाई।

नगर निगम प्रशासन द्वारा यमुना के घाटों पर सफाई एवं स्ट्रीट लाइट के साथ साथ बेरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाले वाहनों को शहर से बाहर बनाई गई पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिया गया लेकिन सैकड़ों वाहन गलियों के रास्ते से शहर में प्रवेश कर गए। इस कारण शहर में लोगों को जाम से झाम से जूझना पड़ा। शहर के सभी बाहरी नाकों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। साथ ही ठा. बांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों एवं यमुना किनारे घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...